Breaking News

दुखद : झारखंड में हुआ भीषण सड़क हादसा , एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

दुखद : झारखंड में हुआ भीषण सड़क हादसा , एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत 
ए कुमार

रामगढ़ झारखंड 9 मार्च 2019 ।।
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. रामगढ़ जिले के कुजू में रांची-पटना फोरलेन पर हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई. दरअसल, शनिवार की सुबह कुजू में इनोवा और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 3 महिला, 3 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं. ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं ।