Breaking News

गोरखपुर : महिलाओं को तोहफा गोरखपुर को मिली पिंक बसे

महिलाओं को तोहफा गोरखपुर को मिली पिंक बसे 
ए कुमार की रिपोर्ट

गोरखपुर 4 मार्च 2019 ।। रोडवेज़ कि बसों से यात्रा करने वाली महिलाओ के लिये अच्छी खबर है ! अब वह कही जाने कर लिये अकेली भी निःसंकोच घर से निकल सकती है सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिये प्रदेश भर में पिंक (गुलाबी रंग कि स्पेशल )बसे चलाई जायेगी गोरखपुर को भी तीन बसे मिली है ।होली तक इन बसों का संचालन शुरु हो सकता है ।पिंक बसे पुरी तरह वातानुकूलित  होगी जो गोरखपुर से लखनऊ प्रयागराज और शक्तिनगर के बीच चलाई जायेगी ।यह सभी बसे गोरखपुर रेलवे बस डिपो से चलाई जायेगी ।इन बसों में सिर्फ महिलायें ही बैठेगी महिलाओ के लिये बसे जगह जगह रुकते हुये चलेगी ।जानकारों के अनुसार बसों में सी सी टीवी  कैमरा और पैनीक बटन भी है जिसका आवश्यकता होने पर महिलाएं  प्रयोग कर सकती है ।पैनीक बटन विभाग के अलवा पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 100 से जुड़ा होगा ।पैनीक बटन प्रयोग / इस्तेमाल होते ही पुलिस मौके पर पहुँच जायेगी । इन बसों की परिचालक  भी महिलायें होंगी ।