जयप्रकाश नगर बलिया : तीन दिवसीय जनपदीय" युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम" के समापन पर बोले डॉ गणेश पाठक : ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में ही प्रशिक्षणार्थी नेतृत्व की क्षमता प्राप्त करते हैं और उनमें नैतिक, बौद्धिक एवं चारित्रिक गुणों का होता है विकास
डॉ सुनील कुमार ओझा की रिपोर्ट
जयप्रकाश नगर बलिया 1 मार्च 2019 ।। आज लोकनायक जयप्रकाश ट्रस्ट जयप्रकाशनगर, बलिया परिसर में चल रहे "तीन दिवसीय जनपदीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम" का समापन समारोह अत्यन्त सर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसके मुख्य अतिथि रहे अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा, बलिया के पूर्व प्राचार्य डा० गणेश कुमार पाठक, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता न्याय पीठ बाल कल्याण समिति बलिया के न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री राजू सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन ट्रेनर अंगद सिंह ने किया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र बलिया द्वारा किया गया, जिसके आयोजक रहे नेहरू युवा केंन्द्र बलिया के जिला युवा समन्वयक श्री कपिलदेव राम शास्त्री। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के ट्रेनर के रूप में अंगद यादव, पारस सिंह यादव, पूजा सिंह एवं राजकुमार पाण्डेय ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा० गणेशकुमार पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त युवक एवं युवतियाँ समाज को एक नयी दिशा प्रदान कर सकते हैं। कारण कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में ही प्रशिक्षणार्थी नेतृत्व की क्षमता प्राप्त करते हैं और उनमें नैतिक, बौद्धिक एवं चारित्रिक गुणों का विकास होता है। जब मनुष्य में इन तीन गुणों का विकास हो जाता है, उनमें सदासयता, सद्गुण, सत्कर्म, साहस, समानता, सेवा, सौहार्द्र एवं साहस आदि गुणों का विकास स्वतः हो जाता है और इन गुणों के माध्यम से ही युवक एवं युवतियाँ समाज के समग्र विकास के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं, जिससे राष्ट्र का भी समग्र विकास हो सकता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक शरद् सौरभ ने इस प्रशिक्षण की सार्थकता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से जीवन की नयी शुरूआत होती है और प्रशिणार्थी समाज के लिए रोल माँडल का कार्य करते हैं। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री राजू सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण चूँकि क्रांति भूमि पर हुआ है , इसलिए प्रशिक्षणार्थी भी समाज के विकास के लिए उसी भावना एवं लक्ष्य के साथ कार्य करेंगे तो निश्चित ही समाज का विकास होगा। कार्यक्रम को पारसनाथ यादव, राजकुमार पाण्डेय, नवीन कुमार सिंह एवं अंगद सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विभिन्न तथ्यों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये।
कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वय कपिलदेव राम शास्त्री ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया और कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी ट्रेनरों और प्रशिक्षणार्थिओं के प्रति भी आभार प्रकट किया।