Breaking News

लखनऊ : मौलाना सलमान नदवी का बड़ा बयान- शरीयत मस्जिद को शिफ्ट करने की इजाजत देती है, श्रीराम भी पैगंबर

मौलाना सलमान नदवी का बड़ा बयान- शरीयत मस्जिद को शिफ्ट करने की इजाजत देती है, श्रीराम भी पैगंबर

ए कुमार की रिपोर्ट

लखनऊ 9 मार्च 2019 ।।श्री श्री रविशंकर के साथ मिलकर अयोध्या विवाद को सुलझाने के प्रयास में लगे मौलाना सलमान नदवी का मानना है कि शरीयत मस्जिद शिफ्ट करने की इजाजत देती है। भगवान श्रीराम बहुत बड़े सोशल रिफार्मर थे, वह भी हमारे लिए पैगम्बर हैं। अयोध्या विवाद को सुलझाने की मुहिम में लगने के बाद मौलाना सलमान नदवी को ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड से बर्खास्तगी झेलनी पड़ी है। 
मौलाना सलमान नदवी के इस बयान से जहां राजनैतिक गलियारों में हलचले तेज हो जाएगी वही हिन्दू मुस्लिम के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने वालो को यह बयान आईना दिखाने वाला हो सकता है ।
मौलाना सलमान नदवी ने कहा कि जहां तक श्री रामचंद्र जी की शख्शियत का ताल्कुक है, वह बहुत बड़े रिफॉर्मर थे और मुसलमान मानते हैं कि दुनिया में एक लाख 24 हजार पैगंबर हुए हैं। वह (राम) भी अपने वक्त के पैगबंर थे। मौलाना सलमान नदवी ने श्री श्री रविशंकर के साथ अयोध्या विवाद में समझौते की कोशिश शुरू की थी उन्होंने कहा है कि इस्लामी शरीयत मस्जिद शिफ्ट करने की इजाजत देती है और श्रीराम भी हमारे लिये एक पैगंबर हैं। इसी कारण अमन की खातिर मस्जिद के लिये दूसरी जगह बड़ी जमीन लेकर समझौता कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लामी शरियत में मस्जिद को शिफ्ट करने की इजाजत है। इसके लिए उनका दावा था कि खलीफा हजरत उमर ने कूफा शहर में एक मस्जिद को शिफ्ट करके उसकी जगह पर खजूर का बाजार बनवा दिया था। इसका मतलब है कि मस्जिद को शिफ्ट करना जायज है।