मेरठ : देश के पहले रीजनल रैपिड रेल प्रोजेक्ट का हुआ शिलान्यास, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ का तय होगा सफर
देश के पहले रीजनल रैपिड रेल प्रोजेक्ट का हुआ शिलान्यास, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ का तय होगा सफर
ए कुमार की रिपोर्ट
मेरठ 9 मार्च 2019 ।।
मेरठवासियों के लिए शुक्रवार का दिन सौगात लेकर आया। दिल्ली से मेरठ का सफर मात्र 55 मिनट में पूरा करने के लिए देश के पहले रीजनल रैपिड रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद से दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का शिलान्यास किया। इसका सीधा प्रसारण चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षाग्रह में किया गया।
मेरठ में प्रोजेक्ट के शिलान्यास के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मौजूद रहे। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से मेरठ से दिल्ली सफर करने वाले लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।