Breaking News

देवरिया : आउट पास तैयार ,कभी भी वतन की सीमा में आ सकते है अभिनन्दन , देवरिया में जश्न

आउट पास तैयार ,कभी भी वतन की सीमा में आ सकते है अभिनन्दन , देवरिया में जश्न
कुलदीपक पाठक की रिपोर्ट



देवरिया 1 मार्च 2019 ।।
भारत के विंग कमांडर अभिनंदन के वतन वापसी शीघ्र होने के समाचार सुनते ही देवरिया में जश्न का माहौल हो गया है । भारत के विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान से वतन वापसी की घड़ियां ज्यो ज्यो नजदीक आ रही है , लोगो मे उत्साह बढ़ता जा रहा है । इस समाचार के बाद देवरिया जनपद के युवाओं ने शहर के सुभाष चौक पर एक दूसरे को मिठाई बांटकर और ढोल नगाड़े के साथ जमकर खुशियां मनाई। युवाओं का कहना था कि हमारे देश के सैनिक ने पाकिस्तान को धूल चटा दिया है और हमारे विंग कमांडर की वतन  वापसी पर हम लोग ढोल नगाड़े और मिठाई बांटकर जश्न मना रहे हैं।