Breaking News

पाक पीएम की तारीफ में और बीजेपी सरकार को युद्ध जैसे हालात पैदा करने वाले पोस्ट डालना प्रोफेसर को पड़ा महंगा , ABVP कार्यकर्त्ताओ से घुटने के बल होकर मांगी मांफी




4 मार्च 2019 ।।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एक प्रोफेसर को घुटनों के बल माफी मांगने को मजबूर कर दिया. 'इंडिया टुडे' के मुताबिक ये घटना कर्नाटक के विजयपुरा के वचना पितामह डॉ. पीजी हलाकटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुई. प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की तारीफ की थी.

कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर संदीप वाथर ने सोशल मीडिया में लिखी पोस्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रशंसा की. उन्होंने देश में युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार पर सवाल उठाया. दूसरे पोस्ट में उन्होंने तनाव को बढ़ाने और युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने के लिए 'भक्तों' पर निशाना साधा.

प्रोफेसर के साथ इस हरकत के बाद अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. वहीं घटना पर टिप्पणी करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर वीपी हुग्गी ने कहा है कि प्रोफेसर वाथर को अभी निलंबित नहीं किया गया है और मंगलवार को कॉलेज के दोबारा खुलने पर आदेश जारी किया जाएगा. ऐसा पहली बार नहीं है जब एबीवीपी ने किसी कॉलेज के प्रोफेसर के साथ इस तरह की बदतमीजी की हो. पिछले साल मध्य प्रदेश के एक कॉलेज के प्रोफेसर को एक एबीवीपी कार्यकर्ता का पैर छूकर माफी मांगनी पड़ी थी क्योंकि उन्होंने उन्हें राष्ट्रवादी नारे लगाने से रोक दिया था ।