एकाएक ढेर हुआ आतंकी उठा और चलाने लगा गोली , 4 जवान शहीद 8 हुए घायल

1 मार्च 2019 ।।
हमला इस तरह का था कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला. जब तक सुरक्षा बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान कुछ संभाल पाते लाशों के बीच से अचानक उठ खड़े हुए उस आतंकवादी ने सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के 12 जवानों को घायल कर दिया ।
जिसमे से थोड़ी देर बाद 4 जवानों ने दम तोड़ दिया और वो शहीद हो गए. 8 जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. इसी दौरान मौके पर मौजूद दूसरे जवानों ने उस आतंकवादी को मार गिराया. फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी रहने की जानकारी मिल रही है ।
सीआरपीएफ और सेना के जवान एनकाउंटर के बाद आतंकवादियों के शव लेने गए थे. तभी अचानक मारे गए दो आतंकवादियों में से एक अचानक खड़ा हुआ और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
एकाएक ढेर हुआ आतंकी उठा और चलाने लगा गोली , 4 जवान शहीद 8 हुए घायल
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
March 02, 2019
Rating: 5
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
March 02, 2019
Rating: 5

