Breaking News

बलिया : सनबीम स्कूल अगरसंडा को मिला ए के एस हाई परफार्मेंस अवार्ड , विद्यालय में जश्न का माहौल


सनबीम स्कूल अगरसंडा को ए के एस हाई परफार्मेंस अवार्ड




बलिया 26 फरवरी 2019 ।। बलिया जनपद में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिये प्रसिद्ध सनबीम स्कूल अगरसंडा को एक बार फिर नईदिल्ली के आशन पर्ल रिट्रीट में एलर्ट नॉलेज सर्विसेज द्वारा वर्ष 2019 का बहु प्रतिष्ठित सम्मान "हाई परफार्मिंग स्कूल ऑफ ईयर अवार्ड " से सम्मानित किया गया है । इस सम्मान को संस्था के सीईओ दिनेश कामरा और निदेशक सर्वेश जगदीश राज द्वारा विद्यालय के निदेशक डॉ अरुण कुमार सिंह गामा को प्रदान किया गया । बता दे कि वर्ष 2017 में देश के 100 विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रधानाचार्य का पुरस्कार भी श्रीमती सीमा को मिला था ।
  इस पुरस्कार के मिलने की सूचना पर विद्यालय परिवार में जश्न का माहौल हो गया । अध्यापको और बच्चों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया । प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष संजय पांडेय और सचिव अरुण सिंह ने पूरे विद्यालय परिवार को इस सफलता के लिये बधाई दी है और आशा व्यक्त किया कि भविष्य में भी ऐसी ही उपलब्धियां विद्यालय को मिलती रहेगी ।