बलिया में बादिलपुर के एक विद्यालय के खिलाफ सामूहिक नकल कराने के लिये एफआईआर दर्ज करने की दी गयी तहरीर, तहसीलदार सदर ने हल्दी थाने में दी तहरीर, केंद्र व्यवस्थापक प्रमोद कुमार सिंह और तीन चार अज्ञात के खिलाफ दी गयी है तहरीर
बलिया में बादिलपुर के एक विद्यालय के खिलाफ सामूहिक नकल कराने के लिये एफआईआर दर्ज करने की दी गयी तहरीर,
तहसीलदार सदर ने हल्दी थाने में दी तहरीर,
केंद्र व्यवस्थापक प्रमोद कुमार सिंह और तीन चार अज्ञात के खिलाफ दी गयी है तहरीर
बलिया 12 फरवरी 2019 ।। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद की चल रही बोर्ड की परीक्षा में आज हाई स्कूल की परीक्षा में हिंदी के पहले पेपर में शुचिता तार तार हो गयी है ।सेक्टर मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक और तीन चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर सामूहिक नकल कराने , शिक्षा माफियाओ से संलिप्तता और परीक्षा की शुचिता को तारतार करने के आरोप में हल्दी थाने में तहरीर दी है और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर इस विद्यालय को ब्लैक लिस्ट करने की बात कही है । मामला हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर स्थित महावीर सिंह इंटर कालेज का है । बताया जाता है कि जिला अधिकारी बलिया द्वारा बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिये मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है जिनको अपने अपने क्षेत्र के विद्यालयों पर हो रही बोर्ड की परीक्षाओं की निगरानी करनी है और परीक्षा को नकलविहीन सम्पन्न करानी है । आज जोन- 1 के सेक्टर मजिस्ट्रेट/तहसीलदार सदर बलिया गुलाब चन्द्रा सुबह हाई स्कूल की हिंदी की परीक्षा में सुबह की पाली में महाबीर सिंह इंटर कालेज बादिलपुर पहुंचे तो कमरो में अफरातफरी मच गयी । सेक्टर मजिस्ट्रेट ने देखा कि क्षमता से तीन से चार गुना संख्या में छात्र परीक्षा दे रहे है , साथ ही एक दूसरे से पूंछ पूंछ कर लिख रहे थे । कक्ष निरीक्षक भी नकल रोकने की बजाय नकल कराने में सहयोग कर रहे थे । यह स्थिति पूरे कक्षों में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने देखी ।
केंद्र व्यवस्थापक प्रमोद कुमार सिंह से इस संबंध में पूंछे जाने पर समुचित उत्तर नही दिये जाने पर तहसीलदार सदर /सेक्टर मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्रा ने केंद्र व्यवस्थापक और तीन चार अन्य लोगो के खिलाफ जानबूझ कर नकल माफियाओ से सांठगांठ कर क्षमता 206 छात्रों की होने के वावजूद 750 छात्रों को परीक्षा में बैठाना, सामूहिक नकल कराना ,परीक्षा की शुचिता को भंग करना आदि आरोपो के आधार पर हल्दी थाने में तहरीर देकर विधिक कार्यवाई का थानाध्यक्ष से अनुरोध किया है । वही श्री चन्द्रा ने अपने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर सामूहिक नकल कराने वाले इस विद्यालय को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति भी भेजी है । इस कार्यवाई से नकल माफियाओ में हड़कम्प मच गया है ।