बलिया : फेसबुक पर देश विरोधी पोस्ट करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज , हुआ फरार
फेसबुक पर देश विरोधी पोस्ट करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज , हुआ फरार
बलिया 18 फरवरी 2019 ।।
पकड़ी थाना क्षेत्र के बनकटा गाँव के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया के फेसबुक पर देशविरोधी पोस्ट डालने पर युवक खिलाफ पकड़ी थाने में देशद्रोह का मुकदमा सोमवार को पंजीकृत हुआ।युवक अभी पुलिस के पकड़ से बाहर है ।
जानकारी के मुताबिक बनकटा गाँव निवासी चंद्रमा पांडेय का 19 वर्षीय पुत्र विश्वजीत उर्फ संटी पांडेय ने फेसबुक पर रविवार को पाकिस्तान जिंदाबाद एवं भारत मुर्दाबाद का पोस्ट डाला था। जिसपर क्षेत्र के कई युवाओं की नजर पड़ी और उन्होंने कमेंट एवं फोन कर इस पोस्ट को हटाने एवं डिलीट करने को कहा लेकिन युवक ने उनकी बातों को नजरअंदाज कर उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया ।तब जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने इसकी सूचना पकड़ी पुलिस को दी ।तुरन्त ही मौके पर पकड़ी पुलिस पहुंची लेकिन युवक फरार हो गया।इसके उपरांत जनकल्याण संगठन के सैकड़ो युवाओं ने पकड़ी थाने में युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी।जिसपर पुलिस ने आईपीसी की धारा 124A,153B के तहत देशद्रोह तथा 66IT Act के तहत मुकदमा दर्ज कर युवक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।