Breaking News

कल रिहा होंगे वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन , इमरान खान ने किया ऐलान




28 फरवरी 2019 ।।

भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनन्दन को पाकिस्तान शुक्रवार को रिहा करेगा । पाक पीएम इमरान खान ने अपने देश की संसद में इस बात की जानकारी दी है ।पाक पीएम खान ने कहा, "अपनी शांति की इच्छा के तहत मैं घोषणा करता हूं कि बातचीत शुरू करने के कदम के तौर पर पाकिस्तान भारतीय वायुसेना के अधिकारी को रिहा करेगा."
बता दें कि बुधवार को भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनन्दन अपने विमान मिग-21 के क्रैश होने के बाद पाकिस्तान के इलाके में चले गए थे. जहां उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया. इसके बाद भारत की तरफ से पाकिस्तान के ऊपर लगातार अभिनंदन को रिहा करने का दबाव बनाया जा रहा था.

गौरतलब है कि मंगलवार को भारत द्वारा पीओके के बालाकोट में आतंकवादी कैंपों के ऊपर कई गई एयर स्ट्राइक के बाद से दोनों दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है. मंगलवार को भारतीय वायुसेना के एक दर्जन मिराज-2000 विमानों ने बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर हमला बोला और करीब 250 से 300 आतंकवादियों को ढेर कर दिया ।