Breaking News

बलिया : नोडल अधिकारी का सदर तहसील का मुआयना आज , काश नगर पालिका परिषद बलिया का भी करते मुआयना ?

नोडल अधिकारी का सदर तहसील का मुआयना आज , काश नगर पालिका परिषद बलिया का भी करते मुआयना ?


बलिया 21 फरवरी 2019 ।। बलिया जनपद के प्रभारी नोडल अधिकारी संतोष कुमार राय दो दिनों तक बलिया में रहकर विभिन्न कार्यालयों/ब्लाकों/थानों का मुआयना करेंगे । 21 फरवरी गुरुवार को मॉडल तहसील का निरीक्षण करने के बाद किसी एक ब्लाक और थाने का भी औचक निरीक्षण करेंगे । कल भी ऐसा ही करेंगे । काश ! नोडल अधिकारी संतोष राय नगर पालिका परिषद बलिया के बाबुओ के पटल परिवर्तन के आदेशों , आर्यन ग्रुप और ग्लोबल को हो रहे भुगतानों आदि की जांच कर लेते तो नगर पालिका बलिया से भ्रष्टाचार को समाप्त कराने की मुहिम रंग लाती ।
वैसे नोडल अधिकारी कल समीक्षा बैठक करके विभिन्न योजनाओं के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करेंगे ।