Breaking News

रसड़ा बलिया : निवर्तमान खजांची को दी गयी भावभीनी विदाई

निवर्तमान खजांची को दी गयी भावभीनी विदाई












रसड़ा बलिया 28  फरवरी 2019 ।। भारतीय स्टेट बैंक के रसड़ा शाखा के खजांची  भुनेश्वर राम जी का विदाई  समारोह बैंक परिसर में हुवा । जिसके मुख्य अतिथि केशव प्रसाद गुप्ता ( भूतपूर्व ब्रांच मैनेजर स्टेट बैंक ) और विशिष्ठ अतिथि स्टेट बैंक  एसोशिएशन के सदस्य प्रकाश रंजन , राजेश कुमार गुप्ता ( समाजसेवी )थे । वही नए खजांची अतुल शेखर को माला पहनाकर लल्लन पाण्डेय ब्रांच मैनेजर  ने   स्वागत किया । लल्लन पाण्डेय ने भुवनेश्वर राम के बैंक में किये गए कार्यो के बारे में लोगो को बताया और उनके उज्जल भविष्य की कामना की । राजेश कुमार गुप्ता ने उनको राम चरित मानस पुस्तक और छाता देकर उनके लंबी उम्र और उनके अच्छे कार्यो की सराहना की ।उप शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार ने उनको अंग वस्त्रलम और घड़ी पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।  वही बैंक के कर्मचारियों में  निरनय पालीवाल , राजेश जी , फील्ड ऑफिसर विवेक कुमार श्रीवास्तव, रबि कुमार ,शंकर जी, ललटू प्रसाद ( व्यवसायी ), शमशाद अली , मनोज अग्रवाल , अशोक गुप्ता , राजन गुप्ता , गौरव जयसवाल मंटू गुप्ता , दयालु कुमार संजीव कुमार बाबा (वरिष्ठ पत्रकार बलिया ) और रसड़ा के सीएसपी प्रभारी प्रवीण सिंह , अशोक कुमार गुप्ता ,आदि लोग भी उपस्थित रहे ।