बलिया से बड़ी खबर : एसटीएफ गोरखपुर का नकल माफियाओ पर कहर , 38 कापियों संग कुल 10 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

बलिया 25 फरवरी 2019 ।। बलिया एक्सप्रेस की नकल माफियाओ के खिलाफ चल रही मुहिम आज रंग लायी है जब गोरखपुर की एसटीएफ टीम में इंटर के गणित की परीक्षा में एक केंद्र से 38 सॉल्व कॉपियों संग 10 लोगो को हिरासत में लिया है । यह छापेमारी बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के छोटकी शेरिया स्थित बाबा भगवान दास शहीद मेमोरियल इंटर कालेज में हुई है । अभी सभी गिरफ्तार लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो रहा है । वही सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में भी एसटीएफ टीम द्वारा छापेमारी किये जाने की सूचना है । यहां से अभी विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त नही हो पायी है । वही डीआईओएस बलिया द्वारा पत्रकारों के खिलाफ ही एफआईआर लिखाये जाने से आक्रोशित पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक बलिया देवेन्द्र नाथ से मिला और अपनी आपत्तियों से अवगत कराया । श्री नाथ ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को ध्यान से सुना और न्याय करने का आश्वासन दिया । वही पत्रकार साथियो से बलिया से नकल को समाप्त कराने में सहयोग की अपील भी की । पत्रकारों से मिले फीडबैक के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने कापियों के सील होने के वक्त पुलिस की मौजूदगी कराकर नकल माफियाओ को गहरी चोट पहुंचायी है । जबकि आज भी नकल माफियाओ ने परीक्षा शुरू होने के लगभग डेढ़ घण्टे पहले ही साल्व कापियों और पेपर को वायरल कर दिया था ।