Breaking News

बलिया : कोतवाली पुलिस ने 25,000/- रु0 का इनामियां नक्सल गतिविधियों में शामिल आरोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद दो नाली बन्दूक 12 बोर बरामद

 कोतवाली पुलिस ने 25,000/- रु0 का इनामियां नक्सल गतिविधियों में शामिल आरोपी को किया  गिरफ्तार,  कब्जे से 01 अदद दो नाली बन्दूक 12 बोर बरामद 


बलिया 27 फरवरी 2019 ।।
पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा शातिर एवं इनामिया अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 26.02.2019 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी स्वाट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मालगोदाम तिराहे से घेराबन्दी करके 25,000/- रू0 के इनामिया और लगभग 10 वर्षों से फरार तथा नक्सल गतिविधियों में शामिल अम्बिका राम पुत्र सुदर्शन राम निवासी सहरसपाली थाना कोतवाली बलिया को गिरफ्तार किया है जो थाना कोतवाली के विभिन्न मुकदमों तथा थाना सहतवार से हत्या के मामले में फरार चल रहा था । इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0स0अ0 88/19 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बरामदगी
01 अदद दो नाली बन्दूक 12 बोर ।
अम्बिका राम का आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0-280/12 धारा 147,148,145,302,307,436,427,504,406 भादवि व 7 सीएलए एक्ट तथा 25/27 आर्म्स एक्ट थान सहतवार बलिया ।
2- मु0अ0सं0-03/09 धारा 2/3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली बलिया ।
3- मु0अ0सं0-433/95 धारा 143,324,323,506 भादवि थाना कोतवाली ।
4- मु0अ0सं0-343/08 धारा 147,148,149,506,120 B भादवि थाना कोतवाली ।
गिरफ्तार करनें वाली पुलिस टीम-
1- शशिमौलि पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय हमराह ।
2- उ0नि0 विनीत राय प्रभारी स्वाट टीम बलिया ।
3- उ0नि0 राजकुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल ।
4- उ0नि0 संजय सरोज स्वाट टीम ।
5- का0 अतुल सिंह स्वाट टीम ।
6- का0 अनुप सिंह स्वाट टीम ।
7- का0 अनील पटेल स्वाट टीम ।
8- का0 आलोक सिंह स्वाट टीम ।
9- का0 वेद प्रकाश दुबे स्वाट टीम ।
10- का0 शशी प्रताप सिंह सर्विलांस सेल ।
11-का0 राकेश यादव सर्विलांस सेल ।
12- का0 रोहित यादव सर्विलांस सेल ।