Breaking News

बलिया : खेलो इण्डिया" में चहकेंगी बलिया की ये बेटियां

खेलो इण्डिया" में चहकेंगी बलिया की ये बेटियां
नवनीत मिश्र की रिपोर्ट


बलिया 9 जनवरी 2019 ।।बलिया जिले का नाम खेल के राष्ट्रीय शिखर पर पहुंचाने वाली 06 बेटियां 3rd यूथ नेशनल गेम्स "खेलो इण्डिया" 2019  में प्रतिभाग करने के लिए आज पुणे महाराष्ट्र के लिए रवाना हुईं।*
*बेसिक शिक्षा बलिया की खेल रत्न पूजा पाण्डेय, अञ्जलि यादव, मीनाक्षी शर्मा, नेहा खरवार, प्रिया कुमारी और नेहा कुशवाहा (कस्तुरबा रसड़ा) पूरे देश की उन सर्वश्रेष्ठ 96 महिला खो-खो खिलाड़ियों में से हैं जो भारत सरकार के  "खेलो इण्डिया" उपक्रम के तहत आयोजित तृतीय नेशनल यूथ गेम्स में उत्तर प्रदेश की टीम से खेलेंगी।
इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ 08 टीमों को क़वालीफाई करना होता है, जिसमे से एक उत्तर प्रदेश की खो-खो टीम भी है जिसने अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर देश के अन्य राज्यों की टीमों को हराते हुए यह मुकाम हासिल किया है।
ये ऐतिहासिक सफलता बलिया के लिए और भी खास है क्योंकि खेलो इण्डिया में खो-खो कोच के रूप में बलिया की ही अंतराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी और साउथ एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता मृगेन्दू राय भी शिरकत कर रही हैं।






बलिया खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ  कुंवर अरुण सिंह गामा, उपाध्यक्ष रमेशचंद्र श्रीवास्तव, सुनिल पाण्डेय, संजय कुंवर, आशीष श्रीवास्तव, अभिषेक सोनी, अंशु कुमार, क्रीड़ा भारती की अध्यक्ष श्रीमती कमला तिवारी, कोषाध्यक्ष कनक चक्रधर, बलिया वॉलीबाल संघ के सचिव नीरज राय, बलिया फुटबॉल संघ के सचिव अरविन्द सिंह अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह बलिया कुश्ती संघ के सचिव अरविन्द गुप्ता, अध्यक्ष कविलाश सिंह, बलिया बॉक्सिंग संघ के सचिव अजीत सिंह ने इनके सफल अभियान की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिया है।