Breaking News

बैरिया बलिया : राजनीतिक उपेक्षा की शिकार प्रथम राष्ट्रपति की पत्नी राजमाता राजवंशी देवी की मायके वालों ने मनायी जयंती

राजनीतिक उपेक्षा की शिकार प्रथम राष्ट्रपति की पत्नी राजमाता राजवंशी देवी की मायके वालों ने मनायी जयंती



बैरिया बलिया 7 जनवरी 2019 ।।देश के लिए जीने मरने वाले और देश की चिन्ता मे ही डूबे रहने वाले की स्मृति आज बेहाल व बदहाल है।ऐसा लग रहा है कि अपने ही बाग मे बेगाने हुए बागवां।अपने ही मायके मे बदहाल स्थिति मे सोमवार को जयंती पर याद की गयी  राजमाता राजवंशी देवी। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी राजमाता राजवंशी देवी का 133 वा जन्मदिन  सोमवार को अपराजिता सरस्वती राजवंशी देवी बालिका जूनियर हाई स्कूल रामपुर   दलन छपरा के प्रांगण में मनाया गया  पूर्व राष्ट्रपति एवं उनकी धर्मपत्नी की  बोरे मे लिपटी सपत्निक  प्रतिमा के सामने ही उनके चित्र रखकर पुष्प अर्पित किया गया  अध्यक्षता कर रहे रजनीश कुमार कन्हैया जी ने कहा है कि प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद उनकी धर्मपत्नी राजमाता राजवंशी देवी की प्रतिमा के अनावरण के लिए दो दशक से प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली उक्त कार्यक्रम में प्रधान टुन टुन गोड़,अशोक सिंह,टन टन पान्डेय,डा उमेश चन्द श्रीवास्तव,उमेश पाण्डेय,अक्षय लाल गोड़ आदि दर्जनों उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सूजान राहुल श्रीवास्तव ने किया।