Breaking News

सिकंदरपुर बलिया : लाठी चार्ज में घायल साथियो के अबतक ठीक न होने से नाराज बीटीसी प्रशिक्षुओं ने सीएम योगी का फूंका पुतला



लाठी चार्ज में घायलों साथियो के अबतक ठीक न होने से नाराज बीटीसी प्रशिक्षुओं ने सीएम योगी का फूंका पुतला
सिकंदरपुर चौराहे पर फूंका पुतला , की नारे बाजी
संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट
सिकंदरपुर 8 नवंबर 2018 ।। बीटीसी अभ्यर्थियों पर दो नवंबर को लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार की दोपहर में स्थानीय बस स्टेशन चौराहे पर बीटीसी प्रशिक्षुओं ने सरकार विरोधी नारा लगाते हुए प्रतीकात्मक पुतला फूंक विरोध किया। आरोप लगाया कि बीटीसी प्रशिक्षुओं की पुलिस पिटाई से घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है । साथ ही शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार व्यापक रूप से हुआ है। इस पुतला दहन कार्यक्रम में सत्यम गुप्ता, शशि तिवारी, अविनाश यादव, राजेश यादव, राजकुमार यादव, अशोक यादव, सुनील कुमार, अर्जुन पासवान, सावंत पासवान, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।