Breaking News

खालिस्तान समर्थक ग्रुप की सेनाध्यक्ष को चेतावनी : रेफरेंडम 20-20 से रहें दूर





8 नवम्बर 2018 ।।

खालिस्तान समर्थक रेडिकल ग्रुप सिख फॉर जस्टिस ने हाल ही में आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत की तरफ से रेफरेंडम 20-20 की वजह से पंजाब में माहौल बिगाड़ने को लेकर दिए बयानों के बाद ट्वीट करके जनरल रावत को रेफरेंडम 20-20 से दूर रहने की धमकी दी और कहा कि अगर रेफरेंडम 20-20 को दबाने की कोशिश की गई तो सिख फॉर जस्टिस बिपिन रावत के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट में लीगल रास्ता भी अख्तियार कर सकता है ।

(आर्मी प्रमुख के खिलाफ जारी पोस्टर)
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने हाल ही में बयान दिया था कि पंजाब में 'उग्रवाद को पुनर्जीवित करने' के लिए 'बाहरी संबंधों' के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं । अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो बहुत देर हो जाएगी । वह ‘भारत में आंतरिक सुरक्षा की बदलती रूपरेखा: रुझान और प्रतिक्रियाएं’ विषय पर आयोजित एक सेमिनार में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, रक्षा विशेषज्ञों, सरकार के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को संबोधित कर रहे थे ।
जनरल रावत ने कहा कि असम में विद्रोह को पुनर्जीवित करने के लिए 'बाहरी संबंधों' और 'बाहरी उकसावे' के माध्यम से फिर से प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा,‘पंजाब शांतिपूर्ण रहा है लेकिन इन बाहरी संबंधों के कारण राज्य में उग्रवाद को फिर से पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं. हमें बहुत सावधान रहना होगा.’।