दुबेछपरा बलिया : पीजी के छात्र बीरबल को मिली पी0 जी0 कालेज के छात्रसंघ की कमान
पीजी के छात्र बीरबल को मिली पी0 जी0 कालेज के छात्रसंघ की कमान
दुबेछपरा बलिया 1 नवम्बर 2018 ।।
अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा मे छात्र संघ चुनाव गुरुवार को गहमागहमी के बीच शंतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर बीरबल यादव को 108 मतों से विजयी घोषित किया गया। महामंत्री पद पर राजा साह ने विजय दर्ज की । पुस्तकालय तथा कला संकाय पद पर एकल नामांकन होने के कारण इन दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। जबकि उपाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह हुए। प्राचार्य डाO गौरी शंकर द्विवेदी ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलायी।
सुबह आठ बजे से दो बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली। एक घंटे विश्राम के बाद शाम तीन बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। चुनाव अधिकारी डाO संजय कुमार मिश्र ने बताया कि कुल 1893 मतदाताओं मे से 1179 ने मतदान किया । अध्यक्ष पद पर बीरबल यादव कुल 589 मत पाकर 108 मतों से विजय दर्ज की। यीशु कुमार सिंह 481 मत के साथ दूसरे व पीयूष कुमार पांडेय 105 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। महामंत्री पद पर राजा साह ने विजय दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राहुल कुमार मिश्र को 367 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर विवेक कुमार सिंह को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने सोनू कुमार यादव को 90 मतों से पराजित किया। वहीं पुस्तकालय मंत्री पद पर कुंदन कुमार सिंह को तथा कला संकाय पद पर बब्लू ठाकुर को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। इन दोनों पदों पर मात्र एक-एक नामांकन हुआ था। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दो मत अवैध व दो नोटा, महामंत्री पद पर 7मत अवैध व 3 मत नोटा तथा उपाध्यक्ष पद पर 14 मत अवैध तथा 5 नोटा का प्रयोग किया गया। प्राचार्य डाO गौरी शंकर द्विवेदी ने विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। सभी को पुलिस अभिरक्षा मे घर तक छोड़ा गया। सीओ बैरिया उमेश कुमार यादव सुरक्षा की कमान संभाल रहे थे। इस दरम्यान तहसीलदार गुलाब चंद्रा, एसओ गगनराज सिंह, एसओ हल्दी विनीत मोहन पाठक, एसओ दोकटी दिग्विजय सिंह सहायक चुनाव अधिकारी डाO भगवान जी चौबे,विवेक मिश्र रहे। डाO शिवेश राय, डाO श्यामबिहारी श्रीवास्तव,डॉ भूपेंद्र सिंह,डॉ0 सुनील कुमार ओझा,शैलेन्द्र राय, ओम प्रकाश सिंह,राजेश कुमार,शिवजी तिवारी,सुबास सिंह,प्रभा शंकर,रविन्द्र जी,जोगेंद्र जी,नागेंद्र तिवारी,नरेंद्र मिस्र,अनिल कुमार,आदि मौजूद थे।