Breaking News

बनारस के जेएचवी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की मौत, दो घायल













बनारस के जेएचवी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की मौत
अमित कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी 31 अक्टूबर 2018 ।।
बनारस के छावनी क्षेत्र स्थित जेएचवी मॉल में कपड़ों के शोरूम में बुधवार को दोपहर के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोलीबारी में शोरूम के अंदर मौजूद दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

दोनों घायलों को मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम सेवापुरी के गोराई निवासी विशाल सिंह (26) और गायघाट निवासी चंदन शर्मा (31) बताया गया है। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है।

वहीं अस्पताल में गोपी और सुनील की मौत हो गई। बताया जाता है कि कपड़े खरीदने के दौरान डिस्काउंट को लेकर विवाद हुआ था और मामला हाथापाई के बाद फायरिंग तक जा पहुंचा। सूचना पाकर एसएसपी आनंद कुलकर्णी और क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह जेएचवी मॉल पहुंचे।
   बात दे कि एक बार फिर से वाराणसी में गोलियों की तड़तड़ाहट गुंजी। हौसला बुलंद बदमाशों ने शहर के बड़े मॉल में घुस कर एक शो – रूम में फायरिंग करना शुरू कर दिया। बदमाशों के इस फायरिंग में शो-रूम के चार कर्मचारी जद में आये। जिसमे दो की मौत हो गयी और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंचीं पुलिस ने बनारस की घेरेबंदी कर बदमाशों की तलाश में लग गई है।

मामला कैंट थाना अंतर्गत जेएचवी मॉल का है ,जहाँ दिन में करीब 4 बजे कुछ बदमाश मॉल के अंदर जाते हैं और उस शो रूम में जाते ही गोलियां दागनी शुरू कर देते हैं। बदमाशों की गोलियों का शिकार शो रूम के चार कर्मचारी होते है। जिसके बाद बदमाश हाथों में पिस्टल लहराते हुए मॉल से बहार निकल कर भागने में कामयाब भी हो जाते हैं।

घटना के बाद मॉल में स्थित लोगो ने घायलों को निजी नर्सिंग होम लेकर गए लेकिन तब तक दो की मौत हो चुकी थी। और दो को ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया है जिसकी हालत गंभीर बानी हुई है। बताया जा रहा है की हमलावर विद्यापीठ के छात्र नेता हैं जिनका विवाद शो रूम के मालिक से था। घटना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी।