Breaking News

बलिया : एससी/एसटी कानून के खिलाफ अगड़ों पिछडो ने की बैठक , युवाओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी


संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट
नगरा (बलिया) 12 अगस्त 2018 ।। क्षेत्र के अगड़ों पिछडो ने रविवार को एससी एसटी अध्यादेश
के खिलाफ नगरा डाकबंगले में पर बैठक की। बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली । कहे कि भाजपा सरकार काला कानून एससीएसटी का अध्यादेश पास कर अगड़ों पिछडो की पीठ में छुरा घोपने का काम कर रही है। अगस्त माह में युवाओ ने भी ठान लिया है कि केंद्र सरकार काले कानून को वापस नही लेती है तो देश का युवा सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरेगा। क्योकि अगड़े पिछड़े इस कानून से अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। भाजपा सरकार के नेतृत्व से धोखा खाने के बाद अगड़े पिछड़े लोग राजनीतिक रूप से दिशाहीन महसूस कर रहे है।केंद्र सरकार को पुनः विचार करना चाहिए क्योंकि यह पूर्व में जाहिर हो चुका है कि इस काले कानून का सिर्फ दुरुपयोग हुआ है। इस कानून से समाज भयभीत है। उच्चतम न्यायालय ने काले कानून से राहत दी थी। किंतु भाजपा नेतृत्व उत्पीड़न के चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के सम्मान में, देश का युवा मैदान में तथा केंद्र सरकार के खिलाफ काले कानून वापस लो, के नारे जमकर लगाए। बैठक में अगड़ों पिछड़ों में स्पष्ठ आक्रोश झलक रहा था। इस अवसर पर राजीव सिंह, टिल्लू, संजय सिंह, गोपाल मिश्र, कृपाशंकर सिंह,  राजेन्द्र चौहान, अजय कुमार मिश्रा, बृजेश कुशवाहा, आदि सैकड़ो मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य रामजी सिंह तथा संचालन श्रवण सिंह ने किया ।