Breaking News

कुशीनगर : हाटा कोतवाली की कार्यवाई में शराब तस्करी का भंडाफोड़ , होमगार्ड का जवान ही निकला तस्कर



थाना का होमगार्ड निकला शराब तस्कर,साथी के साथ गिरफ्तार
209 शीशी शराब बरामद
 हाटा कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में हुआ भंडाफोड़
अमित कुमार की रिपोर्ट
कुशीनगर 12 अगस्त 2018 ।।
जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कसया ओमपाल सिह के कुशल पर्यवेक्षण में आज फिर कोतवाली हाटा पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है ।
मुखबीर के सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हाटा गजेंद्र राय हमराह,उप निरीक्षक महेंद्र चतुर बेदी, उप निरीक्षक रबिन्द्र यादव,उप निरीक्षक निरंजन राय का जयराम,का हिर्दयनन्द सिह को साथ लेकर  पंजाब निर्मित एक्स प्रीमियम लिंकर 209 शीशी  अबैध शराब के साथ दो नफ़र अभियुक्त क्रमश बीरेंद्र राव पुत्र समनरायन  सा पगरा बारी टोला थाना हाटा,अरबिंद कुमार सिंह पुत्र बिजय प्रताप सा अमरवाड़ा थाना हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करके उनके घरों से बरामद किया गया।
सनद हो की अभियुक्त उपरोक्त कोतवाली में पूर्व  से वांछित थे। मजे की बात यह है कि अभियुक्त बीरेंद्र राव थाना स्थानीय में होमगार्ड में कार्यरत था।