Breaking News

बलिया : ,भीमपुरा के बाद अब नगरा में चोरो ने किया लाखो की चोरी

संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट
नगरा (,बलिया)12 अगस्त 2018 ।। खेमपुर गांव निवासी रघुनाथ राजभर की मकान मे शनिवार की रात पेड के सहारे घुस कर चोरो ने
करीब 3 लाख रुपए मूल्य के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घर से दक्षिण तरफ एक खेत मे टूटी अटैची व खाली बक्सा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बावत विस्तृत जानकी हासिल किया। गांव मे ब्राम्हणपुरा मार्ग पर रघुनाथ राजभर पक्की मकान बनवा कर सपरिवार रहते है। घटना की रात खाना खाने के बाद रघुनाथ बाहर सो गए। उनकी पत्नी व बहू घर के अंदर सोए थे। आधी रात के बाद चोरो ने घर के पास स्थित नीम के पेड के सहारे  मकान मे उतर कर बक्से व अटैचियो को विधिवत खंगाला। चोरो ने बक्से मे रखे 2.50 लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण मंगलसूत्र , मारवाड़ी नथुनी , सिकडी , हार , पैजनी , पेटी आदि व 32 हजार रुपए नकदी को चुरा लिया। सुबह नीद खुलने के बाद महिलाओं ने घर मे सामानो को अस्त व्यस्त देख शोर मचाया। कमरे मे रखी अटैची व बक्सा गायब था। गाव के सिवान मे स्थित एक खेत मे टूटी अटैची व बक्सा मिला। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। इसी क्रम मे चोरो ने शनिवार की ही रात खेमपुर की अनुसूचित बस्ती निवासी बब्बन कुमार के घर मे भी चोरी का असफल प्रयास किया।.चोरो ने घर के अंदर प्रवेश कर बक्सो को तोड डाला। महिलाओं के जाग जाने से चोर फरार हो गए। चोरो द्वारा घर मे रखे गए जहरीले लवंगलत्ते को खाने से एक कुत्ते की मौत हो गई। पुलिस ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली।