Breaking News

मिर्जापुर : 34 लाख की अवैध शराब संग दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे ,बिहार में देते है सप्लाई

34 लाख रूपये कीमत की एक ट्रक में 470 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब  बरामद 
 02 अन्तरप्रान्तीय तस्कर गिरफ्तार
  मनीष कुमार पांडेय की रिपोर्ट
     मिर्जापुर 12 अगस्त 2018 ।।  पुलिस अधीक्षक मीरजापुर आशीष तिवारी द्वारा शराब तस्करों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में  अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अजय कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी चुनार  सुधीर कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में रविवार को  प्रभारी निरीक्षक अदलहाट मय हमराह देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर होकर नरायनपुर बाजार में मौजूद थे कि वहीं पर चौकी प्रभारी नरायनपुर  ज्ञानेन्द्र सिंह मय हमराहियान के मिले । आपस में अपराध व अपराधियों के संबंध में चर्चा कर रहे थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि एक ट्रक अवैध अंग्रेजी शराब लदी हैं, जो वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जाने वाली है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पूरी पुलिस टीम को अवगत कराते हुए छोटा मीरजापुर रसूलागंज तिराहे पर चेकिंग
शुरू कर दी गयी । चेकिंग के दरमियान ही मुखबिर द्वारा बतायी गयी गाडी नं0 RJ 32 GA 9858 भी आ गयी जिसको रुकवा कर चेकिंग करने पर इसमे 470 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भिन्न भिन्न ब्रांड की बरामद हुई ।चालक और एक अन्य



अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-255/18 धारा 50/53 आबकारी अधि0 व 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया।पकडऩे वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार का ईनाम घोषित किया गया।
पूछताछ के दौरान पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगों को हरियाणा स्थित रोहतास बाईपास पर शराब भरी ट्रक अज्ञात ड्राइवर द्वारा लाकर दे दिया जाता है तथा खाली ट्रक वही ड्राइवर ले जाता है, हमें बताया जाता है कि बिहार बार्डर (नौबतपुर) पहुंचिये वहाँ से आपको बताया जायेगा कि कहाँ डिलीवरी करनी है। कई बार हमलोग बक्सर, हजारीबाग में डिलीवरी किये हैं।