बलिया : पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता करने वाले कोतवाल रसड़ा को अब तक न हटाने से 15 अगस्त को गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास निश्चित
15 अगस्त को शहीद पार्क चौक बलिया पर उपवास रखकर पत्रकार करेंगे विरोध
इस पर भी करवाई नही हुई तो शुरू होगी भूख हड़ताल
बलिया 12 अगस्त 2018 ।।
रसड़ा मेंं पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले कोतवाल रसड़ा ज्ञानेश्वर मिश्र की लिखित शिकायत करने के चार सप्ताह से ऊपर हो जाने के वावजूद पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा कोई करवाई न करने से पत्रकारों में रोष बढ़ता जा रहा है । 5 अगस्त को नगरा में हुई संयुक्त पत्रकार एसोसिएशन बलिया के कोर समिति की बैठक में लिये गये निर्णय में पुलिस अधीक्षक बलिया को इसके लिये 13 अगस्त तक का समय कार्यवाई करने के लिये दिया गया था । साथ ही यह भी कहा गया था कि अगर इस तिथि तक कार्यवाई नही होती है तो आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को रसड़ा क्षेत्र की गरीब जनता और पत्रकारों के साथ ही सरकार के मंत्री को भी दुखी करने वाले (मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने खुद कहा था कि मैं दुखी होकर कोतवाली आया हूँ ) निरंकुश कोतवाल रसड़ा को हटाने के लिये जिलाध्यक्ष मधुसूदन सिंह के नेतृत्व में पत्रकार उपवास रखेंगे । शहीद चौक स्थित बापू की प्रतिमा के सामने उपवास करके पत्रकार बलिया पुलिस की बुद्धि शुद्धि के लिये प्रार्थना करेंगे ।
इसके बाद भी अगर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा कार्यवाई नही की जाती है तो माननीय प्रधान मंत्री, माननीय मुख्यमंत्री, श्रीमान डीजीपी महोदय , प्रमुख सचिव महोदय और जिलाधिकारी बलिया को सूचित कारक जिला अध्यक्ष मधुसूदन सिंह द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी ।