Breaking News

श्रीनगर के बटमालू में सेना की आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी , एक जवान शहीद तीन घायल

लश्कर कमांडर नवीद जट्ट को घेर कर 
सेना का चल रहा है ऑपरेशन
श्रीनगर 12 अगस्त ।।जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित बटमालू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार सुबह से मुठभेड़ जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को यहां लश्कर कमांडर नवीद जट्ट के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद इलाके को घेर लिया गया है. वहीं खुद को घिरा हुआ देख आतंकियों ने गोली बरसानी शुरू कर दी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल हुए हैं ।पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को बटमालू के दियारवाणी में आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर रविवार तड़के सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की. उन्होंने बताया कि आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू की दी और देखते ही देखते यह तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया । जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने ट्वीट कर बताया कि आतंकियों के बारे सूचना मिलने के बाद श्रीनगर के बटमालू में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जब जवान मौके पर पहुंचे तो आतंकियों की तरफ से फायरिंग की गई. दोनों तरफ से हो रही फायरिंग के दौरान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का एक जवान शहीद हो गया. वहीं सीआरपीएफ के दो और पुलिस का एक जवान घायल भी हुआ है ।