Breaking News

बलिया - मेरा पेड़ मेरा दोस्त , अभियान की आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ शुचि ने किया शुभारम्भ

मेरा पेड़-मेरा दोस्त‘ अभियान के तहत लगाए 150 पौधे

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डाॅ शुचि सिंह ने किया अभियान का शुभारम्भ

बलिया 13 जुलाई 2018: जनपद को हरा-भरा बनाने की मुहिम में आकांक्षा समिति भी आगे आ गई है। शुक्रवार को आकांक्षा समिति की अध्यक्ष व जिलाधिकारी की पत्नी डाॅ शुचि सिंह ने सहतवार क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बघांव पर ‘मेरा पेड़ मेरा दोस्त‘ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा 150 पौधे लगाये गये। डाॅ. सूची सिंह ने बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व को समझाया।
-
कला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

 'मेरा पेड़-मेरा दोस्त' कार्यक्रम के तहत आयोजित कला प्रतियोगिता में विजेताओं को आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डाॅ. शुचि सिंह ने पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पहले स्थान पर रही पांचवीं कक्षा की दीपांशी को दो हजार, दूसरे स्थान पर रही आठवीं कक्षा की अंकिता गुप्ता को एक हजार पांच सौ तथा तीसरा स्थान पाई पांचवीं कक्षा की प्रीति को एक हजार रूपये पुरस्कार स्वरूप दिया। चौथे व पांचवें स्थान पर रही मुस्कान व मनीषा को सांत्वना पुरस्कार के रूप में पांच-पांच सौ रूपये दिया गया।
इसके बाद उन्होंने सभी बच्चों को जूता-मोजा, ड्रेस व निशुल्क पाठ्य पुस्तक का भी वितरण किया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय, एबीएसए मोतीचन्द चैरसिया, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापिका किरन सिंह, संजय बारी आदि मौजूद थे।

किसान मेला, प्रदर्शनी व गोष्ठी आयोजित

सांसद भरत सिंह व डीएम ने दीप जलाकर किया शुभारम्भ

बलिया 13 जुलाई 2018 : स्थानीय टाउन हॉल में खरीद उत्पादकता गोष्ठी, किसान मेला व प्रदर्शनी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। गोष्ठी में सोलर पम्म के चयनित लाभार्थियो को प्रमाण पत्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, आदि वितरित किये गये। किसान मेले में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, पशुपालन, कृषि विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग, दुग्ध विभाग, मंडी समिति आदि कृषि से सम्बन्धित विभागों ने स्टॉल लगाकर अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 2022 तक किसानों की आय को दुगना करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों के आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक उत्थान का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि आज किसानों की पैदावार बढ़ाने के साथ उनकी उत्पादन का उचित मूल्य दी जा रही है।


जिला अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने अपने संबोधन में किसानों में नई ऊर्जा का संचार किया। कहा कि किसानों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है और रहेगा। किसानों की आमदनी बढ़ने से ही देश का विकास संभव है। देश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। प्रधानमंत्री जी किसानों की आय 2022 तक दुगनी करने का संकल्प लिया है। जिलाधिकारी ने किसान मेलों के महत्व और उसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसान मेले में किसानों को उन्नत खेती के आधुनिक खेती के तौर—तरीके बताए जाते हैं। उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में किए गये नये—नये शोधों की जानकारी भी दी जाती है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से किसान अपने अनुभवों को सबसे साझा करते हैं।

मिलियन फार्मर स्कूल में किसानों को दी जा रही जानकारी

जिलाधिकारी ने कहा सरकार की खेती के प्रति सोच बदली है। किसानों को उन्नति कृषि की जानकारी हो, इस उद्देश्य से मिलियन फार्मर स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। कृषि से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन स्कूलों का संचालन बेहतर ढंग से किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्पादन बढ़ने व लागत मूल्य कम होने के साथ फसल का उचित मूल्य मिलने पर ही  किसानों की आमदनी बढ़ सकती है।

मिट्टी की जांच जरूर कराएंं, जैविक खेती से बढाएं आय

 किसानों से आवाह्न किया कि मिट्टी की जांच अवश्य कराएं और उसी के अनुरूप उर्वरकों का प्रयोग करें। जैविक खेती की आवश्यकता पर जोर देकर कहा कि परंपरागत खेती के साथ फल, फूल, सब्जी आदि की भी खेती करें तथा पशुपालन भी करें। किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए सरकार कटिबद्ध है। किसानों को जानकारी दी कि 32 नये नलकूप इस जिले में लगाए जाएंगे। मानसून के प्रति चिंता जताते हुए डीएम ने कहा कि मानसून को देखते हुए ऐसी फसलों का विकल्प खोज रहे हैं कि जिनके होने से किसानों को आमदनी हो सके। उन्होंने कहा कि कृषि  आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। लीड बैंक मैनेजर एसके सिन्हा ने बैंकिंग संबंधी और बीमा संबंधी योजनाओं के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिकों ने धान,सब्जी, मटर दलहनी फसलो की खेती के बारे में लाभप्रद जानकारी दी। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी विकेश कुमार पटेल, कृषि रक्षा अधिकारी प्रिया नंदा, सूचना अधिकारी /प्रोबेशन अधिकारी एके पांडेय सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर  द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई।