यूपी में 55 PCS अधिकारियों का बड़ा तबादला, बलिया के ऋषिकान्त राजवंशी बने बांदा के ADM, अतुल कुमार सिंह को मिली बलिया की जिम्मेदारी
बलिया/लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 55 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में प्रदेश के कई जिलों, मंडलों, नगर निगमों और विकास प्राधिकरणों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। तबादला सूची में बलिया जिले से जुड़े दो अहम नाम भी शामिल हैं। बलिया में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात ऋषिकान्त राजवंशी को बांदा का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है, जबकि शाहजहांपुर में एसडीएम के पद पर कार्यरत अतुल कुमार सिंह को बलिया का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के तहत अपर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, प्रयागराज, सहारनपुर, आगरा और अलीगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।
अमरपाल सिंह को अपर आयुक्त, चित्रकूट धाम मंडल से अपर आयुक्त, सहारनपुर मंडल भेजा गया है। विवेक कुमार मिश्रा को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पद से वाराणसी विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव पद से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण भेजा गया है। अतुल कुमार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव, संस्कृति निदेशालय के अपर निदेशक और नागरिक उड्डयन निदेशालय में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी से संबद्ध करते हुए सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं संयुक्त निदेशक (प्रशासन), नागरिक उड्डयन निदेशालय बनाया गया है।
डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव पद से हटाकर हापुड़ का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। पंकज कुमार को नगर निगम मेरठ के अपर नगर आयुक्त पद से अपर आयुक्त, चित्रकूट धाम मंडल भेजा गया है। बृजेश कुमार सिंह को मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव पद से विशेष कार्याधिकारी, नोएडा बनाया गया है। क्रांति शेखर सिंह को नोएडा के विशेष कार्याधिकारी पद से दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र, बुलंदशहर में विशेष कार्याधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
ज्ञान चन्द्र गुप्ता को बस्ती के अपर जिलाधिकारी पद से संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद बनाया गया है। सुनन्दु सुधाकरन को अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल से बस्ती का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। पंकज कुमार श्रीवास्तव को नगर निगम लखनऊ के अपर नगर आयुक्त पद से संतकबीर नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। सत्य प्रकाश-3 को संतकबीर नगर के अपर जिलाधिकारी पद से महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की जिम्मेदारी मिली है। माया शंकर यादव को बांदा के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) पद से नगर निगम मेरठ का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।
अखिलेश को अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल से नगर निगम मुरादाबाद का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। शशि भूषण को अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल से अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल भेजा गया है। धीरज श्रीवास्तव को संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद से अमेठी का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। ज्योति सिंह को अमेठी के अपर जिलाधिकारी पद से अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल भेजा गया है। जयजीत कौर होरा को अपर आयुक्त, प्रयागराज मंडल से भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव एवं संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक बनाया गया है।
अपूर्वा यादव को उपजिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर से उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय बनाया गया है। सौम्य मिश्रा को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी के विशेष कार्याधिकारी पद से उपजिलाधिकारी, प्रयागराज मेला विकास प्राधिकरण एवं विशेष कार्याधिकारी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। रामकुआर को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी के विशेष कार्याधिकारी पद से सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी बनाया गया है। आकाश कुमार को उपजिलाधिकारी, लखनऊ से उपजिलाधिकारी, बहराइच भेजा गया है। अनिल कुमार यादव को सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी से उपजिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर बनाया गया है। ऋतुप्रिया को कानपुर विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी पद से उपजिलाधिकारी, झांसी की जिम्मेदारी मिली है।
डॉ. गजेंद्र पाल सिंह को उपजिलाधिकारी, अलीगढ़ से उपजिलाधिकारी, बलरामपुर बनाया गया है। अजय कुमार शर्मा को ग्रेटर नोएडा के विशेष कार्याधिकारी पद से उपजिलाधिकारी, अलीगढ़ भेजा गया है। विवेक कुमार शुक्ला को प्रयागराज मेला विकास प्राधिकरण के उपजिलाधिकारी एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी पद से बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी का विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। संदीप कुमार तिवारी को उपजिलाधिकारी, प्रयागराज से उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद भेजा गया है। रामवीर सिंह को सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद से उपजिलाधिकारी, अलीगढ़ बनाया गया है। आरती को उपजिलाधिकारी, लखीमपुर खीरी से सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
आलोक कुमार वर्मा को अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल से सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण बनाया गया है। राजेश कुमार मिश्रा को अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव पद से उन्नाव का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। रमेश यादव को अपर आयुक्त, सहारनपुर मंडल से अपर आयुक्त, मेरठ मंडल भेजा गया है। सुशील कुमार गोंड को उन्नाव के अपर जिलाधिकारी पद से उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। विनय कुमार सिंह-2 को वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) पद से सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। कुलदीप सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर से वाराणसी का अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) बनाया गया है। रामकेश सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के महाप्रबंधक पद से नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर भेजा गया है।
अविनाश त्रिपाठी को उपनिदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ बनाया गया है। आनंद कुमार सिंह को रामपुर के अपर जिलाधिकारी पद से उपनिदेशक (प्रशासन), खेल निदेशालय, लखनऊ भेजा गया है। डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय को खेल निदेशालय में उपनिदेशक (प्रशासन) के पद से रामपुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। विवेक कुमार यादव को अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल से अपर आयुक्त, आगरा मंडल भेजा गया है। माधव उपाध्याय को उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद से उपजिलाधिकारी, हरदोई बनाया गया है। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय को सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी से उपजिलाधिकारी, कानपुर देहात भेजा गया है, जबकि नरेंद्र सिंह यादव को उपजिलाधिकारी, कानपुर देहात से सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी की जिम्मेदारी दी गई है।
ज्योत्स्ना को उपजिलाधिकारी, जौनपुर से उपजिलाधिकारी, हापुड़ बनाया गया है। रमेश चन्द्र पाण्डेय को हापुड़ से जौनपुर भेजा गया है। देवेंद्र सिंह को कन्नौज के अपर जिलाधिकारी पद से अपर जिलाधिकारी (नगर), ट्रांस-गोमती, लखनऊ बनाया गया है। रतन को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चंदौली से कन्नौज का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। राज कुमार मित्तल को अपर जिलाधिकारी (नगर), ट्रांस-गोमती, लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चंदौली भेजा गया है।
बलिया के प्रशासनिक बदलाव में अतुल कुमार सिंह को शाहजहांपुर के उपजिलाधिकारी पद से स्थानांतरित कर बलिया का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं ऋषिकान्त राजवंशी को बलिया से बांदा भेजा गया है। संजय घायला को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), झांसी से महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है। अशोक कुमार गुप्ता को सहकारी चीनी मिल संघ के महाप्रबंधक पद से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), झांसी भेजा गया है। प्रिंस वर्मा को उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद से उपजिलाधिकारी, सहारनपुर और कृष्ण राज सिंह को उपजिलाधिकारी, सहारनपुर से उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद बनाया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल में प्रदेश के कुल 55 पीसीएस अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। बलिया में एसडीएम स्तर पर हुए बदलाव के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों और विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।









