Breaking News

यूपी में 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज से लेकर गोरखपुर तक बदली जिम्मेदारियां; कई कमिश्नरेट में नई तैनाती

 




लखनऊ।। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। तबादला सूची में डीसीपी, एडीसीपी, एसपी, एएसपी और सेनानायक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। एक साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों के स्थानांतरण से कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में जिम्मेदारियां बदली गई हैं। प्रयागराज कमिश्नरेट में भी नई तैनाती की गई है, जबकि लखनऊ, आगरा, वाराणसी, कानपुर, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर समेत कई प्रमुख शहरों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।


शासन की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक सोनम कुमार को डीसीपी प्रयागराज बनाया गया है। वहीं एडीसीपी श्रुति श्रीवास्तव को प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनाती मिली है। नीरज कुमार पांडेय को एसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रयागराज में हुए इन बदलावों के साथ कमिश्नरेट की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्तर पर फेरबदल हुआ है।




तबादला सूची में जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को डीसीपी लखनऊ बनाया गया है, जबकि कपिल देव सिंह को एसपी यातायात मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। श्रवण कुमार सिंह को डीसीपी गौतमबुद्धनगर नियुक्त किया गया है। वहीं चारु निगम को एसपी यूपी-112 लखनऊ के पद से हटाकर 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है।


प्रमोद कुमार को एसपी साइबर मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है। रवि शंकर निम को गोरखपुर स्थित 02वीं वाहिनी एसएसएफ का सेनानायक बनाया गया है। अतुल शर्मा-द्वितीय को एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। डीसीपी रविंद्र कुमार का स्थानांतरण आगरा पुलिस कमिश्नरेट में किया गया है।


इसी क्रम में ममता रानी चौधरी और मो. इरफान अंसारी को एसपी सीआईडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साद मियां खां को डीसीपी आगरा और सैयद अली अब्बास को डीसीपी गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। विक्रम दहिया को एएसपी चंदौली के पद पर भेजा गया है।


आयुष श्रीवास्तव को एसपी सिटी उन्नाव बनाया गया है, जबकि राजेश गुनावत को एडीसीपी वाराणसी और अनंत चंद्रशेखर को एसपी सिटी जौनपुर की जिम्मेदारी मिली है। देवेश चतुर्वेदी को एएसपी पश्चिमी अयोध्या, विवेक तिवारी को एएसपी उत्तरी बाराबंकी और सुमित सुधाकर रामटेके को एएसपी उत्तरी संभल नियुक्त किया गया है।


तबादला सूची में अरीबा नोमान को एडीसीपी कानपुर, मनोज कुमार यादव को एडीसीपी आगरा और रिजुल को एडीसीपी गाजियाबाद बनाया गया है। गौतम राय को एएसपी ग्रामीण बिजनौर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मेविस टॉक को एएसपी सोनभद्र नियुक्त किया गया है।


इसके अलावा जोगेंद्र नाथ प्रसाद को डीसीपी आगरा, बलवंत कुमार चौधरी को डीसीपी गाजियाबाद और अभय नाथ त्रिपाठी को डीसीपी कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरेंद्र कुमार को भी डीसीपी आगरा बनाया गया है। राजेश कुमार पांडेय को डीसीपी वाराणसी की जिम्मेदारी मिली है।


हरेंद्र प्रताप यादव को एसपी यूपी-112 बनाया गया है। कुलदीप सिंह को 43वीं वाहिनी पीएसी एटा का सेनानायक नियुक्त किया गया है, जबकि विनीत भटनागर को डीसीपी वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है। शासन के इस व्यापक फेरबदल में कानून-व्यवस्था, यातायात, साइबर अपराध, अभिसूचना, पीएसी और कमिश्नरेट स्तर की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने पद का कार्यभार संभालेंगे।