Breaking News

मानव वर्मा मेमोरियल जिला रोलबॉल प्रतियोगिता : बालक व बालिका दोनों वर्ग में डीपीएस इंदिरानगर चैम्पियन

 




डीपीएस खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ।। 17वी जूनियर जिला रोलबॉल प्रतियोगिता के बॉयज व गर्ल्स दोनो वर्ग में डीपीएस इंदिरानगर ने खिताब अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि स्टाफ अफसर सिविल डिफेंस ऋतुराज रस्तोगी व क्षेत्रीय पार्षद अन्नू मिश्रा ने ट्रॉफी और पुरस्कार के साथ साथ भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। प्रतियोगिता की शुरूआत उत्तर प्रदेश रोलबॉल एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव के कर कमलों से हुई।

     बालक वर्ग में डीपीएस इंदिरानगर ने डीपीएस जानकीपुरम को हराकर गोल्ड मैडल जीता, डीपीएस इंदिरानगर को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। डीपीएस गोमतीनगर विस्तार व डीपीएस एल्डिको तीसरे और चौथे स्थान पर रहकर कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में डीपीएस इंदिरानगर ने गोल्ड, डीपीएस गोमतीनगर ने सिल्वर और डीपीएस इंदिरानगर बी व डीपीएस जानकीपुरम क्रमशः तीसरे व चौथे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता।

      चौक स्टेडियम के लाल जी टंडन बहुउद्देशीय इंडोर हॉल में मानव वर्मा की स्मृति में 17वी जूनियर जिला रोलबॉल प्रतियोगिता में शानदार खेल देखने को मिला। डीपीएस, सीएमएस, भारतीय विद्या भवन, विग्योर कॉलेज के 150 से ज्यादा छोटे छोटे खिलाड़ियों द्वारा जंपिंग, टर्निंग के द्वारा किए गए गोलों से सभी का दिल जीत लिया। रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चुनाव करके लखनऊ की टीम बनाई जाएगी, जो आने वाले समय में होने वाली राज्य प्रतियोगिता में शहर का प्रतिनिधित्व करेगी। सचिव मंजू श्रीवास्तव ने बच्चों के शानदार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्ष की मेहनत सार्थक होती नजर आ रही है। लखनऊ के अभिभावको और विभिन्न विद्यालयों के समर्थन के लिए अनेकानेक धन्यवाद दिया।

         समापन अवसर पर प्रतियोगिता को सफल बनाने वाले उत्तर प्रदेश रोल बॉल एसोसिएशन के सचिव संतोष श्रीवास्तव, ऋतुराज रस्तोगी, अनुराग मिश्रा 'अन्नू,' आयोजन सचिव सविता सिंह, नीरज श्रीवास्तव, डॉ अभय सिंह, सुनील शुक्ला, आदित्य बाजपेई, प्रकाश मिश्रा, मनीष वर्मा, लक्ष्मी, प्रशांत पांडेय, शैल वर्मा, राजेश सिंह, विकास वर्मा, सौम्या वर्मा, मनोज तिवारी, डॉ राका रानी जैन, अनंत तोमर, रेफरी श्रेयस श्रीवास्तव, गौरव साहनी, मुस्कान, काव्या, शिवांश, अभिषेक, अफजल, हुसैन, मनशुल,  आदि उपस्थित रहे।