Breaking News

श्रद्धांजलि सभा मे बोले नीरज शेखर : गरीबों के मसीहा थे स्व उमाशंकर सिंह

 




बलिया।।  टाऊन ण्टर कालेज में रविवार को बसपा के इकलौते विधायक स्व उमाशंकर सिंह के लिये श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान मौजूद राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर सहित अन्य ने बसपा विधायक के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने स्व.उमाशंकर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।वहीं दो मिनट का मौन रख कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

राज्यसभा सदस्य श्री नीरज शेखर ने कहा कि स्व. उमाशंकर सिंह केवल राजनीति तक सीमित रहने वाले नेता नहीं थे, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ उनका आत्मीय संबंध था। कहा कि उमाशंकर सिंह को यूं ही गरीबों का मसीहा नहीं कहा जाता था। जरूरतमंदों की सहायता के लिए वह हमेशा तत्पर रहते थे। किसी गरीब, असहाय या पीड़ित व्यक्ति की समस्या उनके संज्ञान में आती थी तो वह उसके समाधान के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करते थे।कहा कि उमाशंकर सिंह का व्यक्तित्व केवल एक विधायक के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे सामाजिक व्यक्ति के रूप में भी लोगों के बीच स्थापित था, जो सुख-दुख की हर घड़ी में लोगों के साथ खड़ा रहता था। कहा कि  उनके जाने से जो रिक्तता पैदा हुई है, उसे भर पाना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह की जनसेवा, सरल व्यवहार और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगी।



उमाशंकर शरीर से मानव थे लेकिन विचारों से महामानव--ईश्वर दयाल मिश्रा 

  कार्यक्रम के आयोजक, स्व उमाशंकर सिंह के अभिन्न मित्र, टाउन इंटर कॉलेज के निवर्तमान प्रधानाचार्य ईश्वर दयाल मिश्रा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि उमाशंकर शरीर से मानव थे, किंतु विचारों एवं हृदय से महामानव थे । उन्नति के शिखर पर पहुंचने के बाद भी उनमे जो सहजता सरलता और अपनत्व का गुण था, वह अब किसी नेता मे देखने को नहीं मिलेगा। कहने को वो रसड़ा के विधायक थे लेकिन उनके दरवाजे से जनपद का कोई भी फरियादी खाली हाथ नहीं जाता था। यही कारण है कि उनकी अंतिम शव यात्रा मे लाखों लोगों ने अपनी नम आँखों से बिदाई देकर यह दर्शा दिया कि उमाशंकर सिंह लोगों के दिलों पर राज करते थे।



  उन्होंने आगे कहा कि मानव अपने कर्म से महान होता है धन दौलत अथवा भौतिक संसाधनों से नहीं। यह बात पूर्व विधायक एवं दिवंगत जनप्रतिनिधि उमाशंकर ने स्पष्ट कर दिया। आज टाउन इंटर कॉलेज के सभागार में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित गण्यमान्य नागरिकों, शिक्षकों जनप्रतिनिधियों एवं आम जनों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि सभा में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करना, उनको दलीय सीमाओं से ऊपर होना दर्शाता है।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार सिंह एवं मुख्य अतिथि नीरज शेखर सांसद राज्यसभा थे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आगंतुकों ने अपने-अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर अन्य लोगों में संजय मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष, डॉक्टर विश्राम यादव, केडी मिश्रा पूर्व प्रधानाचार्य ,सुभाष चंद्र श्रीवास्तव प्रबंधक,राजनाथ पांडे, सुशील पांडेय कान्ह जी,राघव सिंह,संजय पांडे,  विजय कुमार सिंह शिक्षक नेता कृष्णदेव मिश्रा प्रधानाचार्य आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुरु स्वरूप ने आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुमार पाठक ने किया।