मीडिया लोकतंत्र का सजग प्रहरी - विश्वास सारंग खेल मंत्री मध्यप्रदेश सरकार
भा.रा. पत्रकार महासंघ द्वारा प्रकाशित संवाददाता डायरी का भी इस अवसर पर विमोचन हुआ
पत्रकार हित के लिये शुरू हुई दो योजनाओं -- बिटिया की शादी मे नेवता और दुर्घटना मे घायल / मृत्यु होने पर आर्थिक सहयोग
दिलीप त्रिपाठी
भोपाल।। लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाए रखने में मीडिया की महती भूमिका है।भारत के लोकतंत्र को चलाने में पत्रकारिता नामक चौथा स्तम्भ बहुत ही सशक्त है। कहने और देखने में तो तीन स्तम्भ ही दिखते हैं,न्यायपालिका कार्यपालिका विधायिका लेकिन चौथा स्तम्भ पत्रकारिता का जो नहीं दिखता वह धरातल पर मजबूती के साथ नींव में रहकर इस भारत के प्रजातंत्र को साधे हुए हैं। पत्रकारिता में पक्ष व विपक्ष दोनों ही नहीं होते यह केवल निष्पक्ष होता है। उक्त उद्गार मध्य प्रदेश शासन के खेल युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सत्ताइसवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हिन्दी भवन भोपाल में राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के आसंदी से बोल रहे थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि पत्रकारों को सजगता के साथ गरीबों की आवाजों को सरकार तक पहुंचाने की महती आवश्यकता है, पत्रकारों से शासन प्रशासन ही नहीं समाज भी बड़ी आपेक्षा करता है।
राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि ने किया। मन्चीय माल्यार्पण एवं स्वागत के उपरांत पत्रकारों ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्रम एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में दस सूत्री प्रस्ताव मांग पत्र माननीय मुख्य अतिथि विश्वास कैलाश सारंग को सौंपे गए। जिन्हें पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर पूर्ण कराने का आश्वासन माननीय सहकारिता मंत्री ने पत्रकार साथियों को दिया।
10 सूत्रीय मांग पत्र के माध्यम से की गयी ये मांग
मांग पत्र में पत्रकारों को संवैधानिक दर्जा प्रदान कराने, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, देशभर में अधिमान्यता में एक रूपता के साथ सरलीकरण कर सभी पत्रकारों को अधिमान्य पत्रकार की श्रेणी में ले आने, समाचार पत्रों में कार्य करने वाले श्रमिक साथियों के भविष्य को सुनिश्चित किए जाने हेतु कानून बनाने, प्रदेश के सभी जिलों में पत्रकार भवन एवं पत्रकार कॉलोनी बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने, छोटे मझौले समाचार पत्रों को हर माह विज्ञापन देने,सत्तर वर्ष पूर्ण कर चुके पत्रकारों को अधिमान्यता की दस वर्षीय बाध्यता समाप्त कर सम्मान निधि दिलाई जाने, रेल यात्रा में जो छूट पहले दी जा रही थी, जो कोरोना काल के समय बंद की गई थी उसे पुनः बहाल किए जाने, राज्य सरकार के टोल बैरियरों की तरह राष्ट्रीय राज्य मार्ग के टोल बैरियरों से पत्रकारों की गाड़ियों को निशुल्क निकलने की पात्रता दी जावे, पत्रकारों के लिए जो परिपत्र राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया है कि डी.आई.जी. स्तर का अधिकारी मामले की जांच करें उसके बाद ही पत्रकार के ऊपर प्रकरण दर्ज हो उस परिपत्र का पालन थानों में नहीं किया जाता उसके पालन हेतु नियम बनाकर जिम्मेदारी तय की जावे जिससे सरकार के आदेशों का थानों में पालन हो।
पत्रकार हित मे संचालित दो योजनाओं को राष्ट्रीय संयोजक ने विस्तार से समझाया
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने अपने सम्बोधन मे महासंघ उत्तरप्रदेश द्वारा शुरू की गयी पत्रकार हित की दो योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ उपाध्याय ने कहा कि उत्तरप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने प्रदेश के अपने साथियों को किसी भी प्रकार के आसन्न आर्थिक संकट मे सहयोग करने के लिये दो योजनाएं शुरू की है।
नेवता योजना
किसी भी सदस्य साथी की बिटिया की शादी मे आर्थिक सहयोग देने के लिये यह योजना लागू की गयी है और सुल्तानपुर के एक साथी की बिटिया की शादी मे सहयोग दिया जा चुका है। इस योजना मे जिस साथी की बिटिया की शादी है, उनके बैंक अकाउंट से संबंध फोन पे, गूगल पे आदि का बार कोड ग्रुप मे जारी किया जाता है और साथियों से अपील की जाती है कि आप से जो भी बन पड़े नेवता के रूप मे खाते मे भेज दीजिये।
दुर्घटना मे घायल होने या मौत होने पर आर्थिक सहयोग
डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि यह योजना सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीधे सीधे आप पत्रकारों से जुड़ी है। अगर न्यूज संग्रह के दौरान, जाते समय, आते समय, आपका दुर्भाग्यवश एक्सीडेंट हो जाता है तो परिजनों पर आर्थिक बोझ का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसी परिस्थिति मे महासंघ के साथी पीड़ित साथी के खाते मे सीधे आर्थिक सहयोग करेंगे। मौत होने की दशा मे पत्नी या बच्चों के खाते मे यह सहयोग दिया जायेगा। डॉ उपाध्याय ने मध्यप्रदेश इकाई से भी इन दोनों योजनाओं को शुरू करने की अपील की।
इन लोगों ने भी किया सम्बोधित
मध्यप्रदेश इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह राठौर, राष्ट्रीय महासचिव योगेन्द्र कुमार मिश्रा विश्वबंधु , राष्ट्रीय देश दर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रदीप सिंह, राजस्थान प्रदेश प्रभारी कपिल देव शर्मा, मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, दिल्ली समाचार पत्र के उप संपादक आत्मा राम त्रिपाठी उत्तर प्रदेश इकाई के सतीश मिश्रा (बब्बा) रीवा वार्ता के संपादक विजय पान्डेय, श्रीकांत जैन गुड़ा सागर, रियाजउद्दीन खांन, मीडिया प्रभारी अमित गोस्वामी आदि प्रमुख लोगों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश के प्रांतीय सचिव डॉ मनोज पाठक ने किया। स्वागत भाषण एवं प्रगति प्रतिवेदन मध्य प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष वी के मिश्रा ने किया। अतिथियों का वेद वाक्यों के साथ वाचन कर रीवा संभागीय अध्यक्ष प्रभूनाथ पान्डेय ने स्वागत किया। रीवा संभाग की महिला विंग की संभागीय अध्यक्ष संगीता पटेल ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंचीय उद्बोधन के उपरांत सभी अतिथियों का अंग वस्त्रम के साथ उपहार व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मेलन में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों का सम्मान संगठन के पट्टे के साथ सम्मान पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या में संपादक गण,लेखक, कवि, साहित्यकार व पत्रकार साथी उपस्थित रहे। वरिष्ठ कवि उमाशंकर मनमौजी की कविता हम स्वर्ग लोक से यहां भेजे गए कवि हैं उपस्थित जनों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
23 अगस्त को सतना मे होगा सम्मलेन
सम्मेलन में प्रांतीय महासचिव राकेश शर्मा जो सम्मेलन के आयोजक थे, माधवेश नाथ मिश्रा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी, प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप त्रिपाठी, प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय तिवारी, पत्रकार कल्याण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी घनश्याम दास खरे, हरिशंकर श्रीवास्तव प्रयागराज, महेंद्र सेन कौसाम्बी उ.प्र., खबर संग्राम के उप संपादक पवन शुक्ला ,प्रधान संपादक आशीष मिश्रा, संभागीय महासचिव बालेन्द्र शेखर पान्डेय, जिला संरक्षक लालमणि पान्डेय, जिलाध्यक्ष रीवा एस एस गहरवार , भोपाल जिला प्रवक्ता राम सुशील शर्मा ,उपाध्यक्ष भूपेन्द्र त्रिपाठी, मुख्य महासचिव अशोक सोनी, मऊगंज जिला अध्यक्ष राजीव पान्डेय, महासचिव ऋषभ पान्डेय, नर्मदा पुरम के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा, नरसिंहपुर के जिला अध्यक्ष मनोज राय, महासचिव नीतेश कौरव, रायसेन के जिला अध्यक्ष गोविन्द दुबे, रुकसाना जेबा भोपाल, सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह, सह सचिव रजनीश पयासी, संयुक्त सचिव सुजीत जोर्ज, शैलेश पचौरी, संदीप सिंह, नितिन उपाध्याय, राकेश शर्मा ,अंशुमान सिंह, डॉ श्रीनिवास चौबे, जय कुमार वरकडे, ललित महेश्वरी ,जितेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र यादव, सुधीर शुक्ला ,अमन पाठक, अभिषेक पाण्डेय आदि प्रमुख पदाधिकारियों के साथ-साथ काफी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि आगामी तेइस अगस्त 2026 दिन रविवार को मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक सम्मेलन राष्ट्रीय संगठन सचिव चुन्नू कुशवाहा के नेतृत्व एवं सतना जिला प्रभारी मध्य प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सतवानी के आयोजकत्व में संयोजन में संपन्न कराया जाएगा जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे।












