Breaking News

भाजपा के नव नियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का 18 जुलाई को होगा बलिया आगमन, जोरदार स्वागत की तैयारी

 



बलिया। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद राय का प्रथम बार बलिया आगमन शनिवार 18 जुलाई 2026 को होगा। उनके स्वागत को लेकर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री राय का काफिला सुबह 9:00 बजे भागलपुर पुल से जनपद में प्रवेश करेगा तथा विभिन्न स्थानों से होते हुए दोपहर 1:20 बजे भाजपा जिला कार्यालय, हनुमानगंज, बलिया पहुंचेगा। मार्ग में तुर्तीपार, उभांव थाना मोड़, बेल्थरा बाजार, हल्दीरामपुर, मालदा, नवरत्नपुर चट्टी, नवानगर, करमौता, नगरा मोड़, सिकंदरपुर चौराहा, बहेरी, खेजुरी, खड़सरा, पचखोरा, सुखपुरा, करनई, बसंतपुर मोड़ एवं हनुमानगंज बाजार सहित अनेक स्थानों पर कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने जनपद के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन करने की अपील की है।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पंकज कुमार सिंह 'जुगनू' ने दी।