Breaking News

जेएनसीयू में नशामुक्त भारत अभियान के शुभारम्भ पर कुलपति ने दिलाई शपथ

 








बलिया।। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में  नशामुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ हुआ। कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारियों को स्वयं एवं परिवार के सदस्यों को नशामुक्त रहने/ प्रेरित करने की शपथ दिलाई।माधव अकादमिक भवन में निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक, शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. विनीत सिंह (वाणिज्य विभाग) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, नवाचार एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। 


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने 'नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत' विषय पर आयोजित निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने नशे से स्वयं दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने की शपथ ली।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रेम भूषण यादव एवं डॉ. राम सरन यादव रहे। निबंध प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. प्रज्ञा बौद्ध एवं मंशा पांडे रहीं। निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सरिता पांडे (अंग्रेजी विभाग) एवं डॉ. शैलेन्द्र सिंह (प्राचीन इतिहास विभाग) शामिल रहे। 


निबंध प्रतियोगिता में ज्योति पांडे (एम.ए. प्राचीन इतिहास) ने प्रथम स्थान, साक्षी सिंह (बी.ए. एल.एल.बी.) ने द्वितीय स्थान तथा विनय यादव (बी.बी.ए.) एवं कु. सरोज भारती (एम.ए. गृह विज्ञान) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं भाषण प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. विवेक कुमार (वाणिज्य विभाग)एवं डॉ. विनीत सिंह (प्राचीन इतिहास) रहे। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. दिलीप कुमार  मद्धेशिया (अंग्रेजी विभाग) एवं डॉ. रजनी चौबे (राजनीति विज्ञान विभाग) शामिल रहे। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी सिंह (बी.ए. एल.एल.बी.) ने प्रथम स्थान, सोनम सिंह (कुंवर सिंह पी.जी. कॉलेज) एवं सुप्रिया सिंह (एम. कॉम.) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा देव हर्ष (एम.ए. प्राचीन इतिहास) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. विवेक कुमार (वाणिज्य विभाग) ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा, कुलानुशासक डॉ प्रियंका सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण संकाय डॉ विनीत सिंह, डॉ छबिलाल, डॉ नीरज कुमार सिंह, डॉ सौम्या, डॉ अनुराधा राय सहित समस्त अध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।