Breaking News

तहसील सदर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित, निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी

 





बलिया।। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव (पूर्णकालिक) श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी के आदेशानुसार बुधवार को तहसील सदर, बलिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में आयोजित शिविर में पैरालीगल वालेंटियर्स श्रीमती रीता शर्मा, श्रीमती मीरा, श्रीमती शिल्पी गुप्ता एवं श्रीमती दीप्ती ने उपस्थित लोगों को विभिन्न विधिक अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर में बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण न्याय पाने से वंचित न रहे। पैरालीगल वालेंटियर्स ने बताया कि समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों तक विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा एलएसएमएस (LSMS) पोर्टल एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 संचालित किया जा रहा है। इन सेवाओं के माध्यम से पात्र व्यक्ति घर बैठे ही कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। शिविर के दौरान आमजन से अपील की गई कि वे अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं।