Breaking News

फिर सामने आयी बिजली विभाग की लापरवाही, हाई टेंशन तार ने ले ली एक महिला की जान

 



रसड़ा बलिया।। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (संवरा) गांव में रविवार की शाम हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया है। स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि गोपालपुर निवासी ममता चौबे (50) पत्नी स्व. नरसिंह चौबे शाम को खेत की ओर से शौच करके घर लौट रही थीं। इसी बीच, रास्ते में हाईटेंशन तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। इससे वह करंट की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। स्वजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।