Breaking News

वन महोत्सव का शुभारंभ, डीएम ने पीपल का पौधा लगाकर दिया हरियाली का संदेश

 






पौधे लगाएं, उनकी सुरक्षा भी करें'—वन महोत्सव में डीएम की अपील

बलिया। वन विभाग द्वारा 01 से 07 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे वन महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को उत्साहपूर्वक किया गया। पहले दिन जिले की सभी वन रेंजों में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता से व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हुआ, जहां जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अपने नाम के एक पीपल के पौधे वृक्षारोपण किया। जिसमें संबंधित अधिकारियों ने अपने नाम के पौधे वृक्षारोपण किया कुल पांच पौधों का रोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।


जिलाधिकारी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम का संयोजन प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, बलिया द्वारा किया गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वयं वृक्षारोपण करें तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए पौधों की सुरक्षा में भी सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक पौधे जीवित रह सकें। इस अवसर पर श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, उप प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी बलिया तथा वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।