Breaking News

मदर्स प्राईड एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन :सफलता के लिए स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क जरूरी : डॉ शैलेश

 






न तस्य रोगो न जरा न मृत्युः प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम्‌

पूर बलिया।। मदर्स प्राईड एकेडमी पूर में   12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "स्वस्थ आयु के लिए योग"  की थीम पर एकेडमी स्टॉफ और छात्र / छात्राओं ने कॉर्डिनेटर सोनू चंद्रा के नेतृत्व में उत्साह के साथ मनाया।

    निदेशक शैक्षणिक डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने छात्र / छात्राओं के साथ योगाभ्यास किया और छात्रों को निरोग रहने का संदेश दिया।

       उन्होंने कहा कि, स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क वाला विद्यार्थी ही सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। स्वस्थ शिक्षक ही अपने विद्यार्थियों को संस्कार और ज्ञान प्रदान कर सकता है। एक स्वस्थ वैज्ञानिक ही भारत को नए-नए अनुसंधान दे पाएगा। एक स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ राष्ट्र की आधार बन सकता है।

         इस अवसर पर मुख्य रूप से निदेशक शैक्षणिक डॉ. शैलेश सिंह, कॉर्डिनेटर सोनू चंद्रा, अरविंद मान्यवर, मीना शर्मा, तनु गुप्ता, शिवांगी गुप्ता,  प्रिंसी यादव, यादवेंदु धर्मेंद्र सिंह, साक्षी चौबे, संजीव कुमार सिंह, सुनील यादव सहित दर्जनों शिक्षक व छात्र / छात्राएं उपस्थित रहे।