शिव महापुराण की कथा से महिलाओं के वापस लौटने की खबरें पूरी तरह निराधार
बलिया।। दिउली मे चल रही शिव महापुराण की कथा के चौथे दिन एक यूट्यूब चैनल के पत्रकार जगह न मिलने पर श्रद्धालु महिलाओं के वापस लौटने की खबर सोशल मीडिया पर चलायी गयी है, जो पूरी तरह से बेबुनियाद है। जो तथाकथित पत्रकार महोदय आरोप लगा रहे है, उनके ऊपर ही सेवादारों ने गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि आरोप लगाने वाले तथाकथित पत्रकार साहब अपने साथ 10 लोगों का प्रवेश चाहते थे जबकि प्रशासनिक लोगों ने दो से तीन लोगों को ही अंदर जाने देने की बात कही थी, जिससे वो नाराज हो गये और वापस जाकर अनर्गल आरोप लगाये है।
खबर चलाने वाले पत्रकार को हकीकत आकर पांडाल के पास देखनी चाहिये थी, जिसके बाहर लाखों महिला शिवभक्त खड़े होकर कथा सुन रही है। शिव की सबसे बड़ी भक्त महिलाये ही होती, उनको सुविधा नहीं केवल कथा चाहिये।





