Breaking News

नंदीश्वर के कान मे कान मे बोले अपनी इच्छा, भोलेनाथ तक पहुंच जायेगी फरियाद, नंदी के चरण रज हर लेती है सारे क्लेश कलह

 



मधुसूदन सिंह 

बलिया।। बाबा बालखंडी नाथ के सानिध्य मे चल रही शिव महापुराण की कथा के चौथे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने भगवान भोलेनाथ तक अपनी फरियाद पहुंचाने का सबसे सरल उपाय बताया। कहा कि आप चाहे कितने भी कष्ट मे, चाहे कैसी भी आपको बीमारी हो, चाहे शत्रु भय हो, कुछ भी विघ्न बाधा हो, अगर आप नंदीश्वर भगवान के कान मे अपनी परेशानी को कह देते है तो वह आपकी फरियाद सीधे शिव तक पहुंच जाती है और आपका ताप, पाप, संताप सभी दूर हो जाता है। पंडित मिश्रा ने आगे समझाते हुए कहा कि भगवान शिव व नंदिश्वर के बीच एक सूत्र होता है जिसको सोम सूत्र कहते है। यह सूत्र भगवान भोलेनाथ के लिंग स्थापना के समय नंदी जी के दाहिने पैर से जुड़कर सीधे लिंग मे जुड़ता है। कहा कि यही कारण है कि नंदी के कानो मे कही गयी बात सीधे शिव तक पहुंच जाती है। आइये बताते है किस कान मे किस फरियाद को कहते है ---

अगर आपको जमीन जायदाद खरीदनी है, घर बनवाना है तो पहले भोलेनाथ को जल चढ़ाने के बाद नंदी भगवान के दाहिने कान मे पहले ॐ बोलकर अपनी फरियाद कहनी चाहिये।अपनी इच्छा बोलते समय दूसरा कान अपने हाथों से जरूर ढके।

अगर किसी महिला के गर्भाशय मे गांठ बन गयी हो या कोई अन्य बीमारी हो गयी हो तो पहले भोलेनाथ को श्री शिवाय नमोस्तुभयं पांच बार बोलकर पहले एक दूर्वा चढ़ाकर फिर जल चढ़ाये। इसके बाद दूर्वा को उठा लीजिये और बाहर निकल कर नंदी भगवान के बाये कान मे ॐ बोलने के बाद अपनी फरियाद बोलकर शिव मंदिर मे ही या घर लाकर दूर्वा को चबा चबा कर खा जाये और अर्घा के जल को पी ले। ऐसा लगातार करने से निश्चित ही भोलेनाथ की कृपा होती है और गांठ या अन्य बीमारियां दूर हो जाती है। शिव के प्रति आस्था व विश्वास सभी कष्टों से छुटकारा दिला देता है।कान मे बोलते समय दूसरा कान अपने हाथों से जरूर ढके।

शराब, नशा छुड़ाने के लिये करें यह काम 

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि नंदी भगवान का दाहिना उठा पांव धर्म चरण होता है। इसके पास एक कटोरी मे जल रखकर उसमे बेलपत्र छोड़ दीजिये। फिर वही बैठकर नंदी भगवान और भोलेनाथ से अपने परिजन के शराब पीने, नशा करने की लत तो छुड़ाने की बिनती कीजिये। श्री शिवाय नमस्तूभयं का जाप करें। जाप करने के बाद उस जल व बेलपत्र को उठा लीजिये और घर ले जाकर व्यासनी को पिला दीजिये और अगर बेलपत्र खा सके तो खिला दीजिये, नहीं तो खुद भोलेनाथ से बिनती करके खा जाइये। ऐसा श्रद्धा व विश्वास से करते रहिये, निश्चित ही आपका परिजन व्यसनों से दूर हो जायेगा।

डिप्रेशन दूर करने के लिये यह करें 

श्री मिश्रा ने कहा कि नंदी भगवान डिप्रेशन को भी दूर कर देते है। बताये कि नंदी भगवान योगेश्वर भोलेनाथ के भक्त है। ये भी सदा शिव की भक्ति मे ही लगे रहते है। इनका दाहिना पैर उठा होना यह दर्शाता है कि नंदी भगवान हमेशा अलर्ट मोड मे रहते है। इनके दाहिने पैर के पास बैठ कर (नंदी जी की तरह ही दाहिना पैर उठाकर बैठना है ) ॐ का जाप पांच मिनट भी अगर रोज करना शुरू कर दीजिये, आपका डिप्रेशन निश्चित रूप से दूर हो जायेगा।

नंदी के पैर की रज दूर कर देती है घर की अशांति 

आपके घर मे किसी भी प्रकार की अशांति हो, कलह हो, क्लेश हो, उसको नंदी भगवान के पैर की रज हमेशा हमेशा के लिये दूर कर देगी। आपको बस नंदी भगवान के दाहिने चरण की रज को लाकर अपने दरवाजे पर छिड़कना है। परम शिव भक्त नंदी महराज आपके घर के सारे कलश क्लेश अशांति को हर लेंगे और सुख शांति समृद्धि देने का काम करेंगे।