शिव महापुराण के छठवे दी कथा मे शामिल हुए उप सभापति राज्यसभा श्री हरिवंश, मंत्री मनोज पाण्डेय, मंत्री दयालु मिश्रा
मधुसूदन सिंह
बलिया।। श्री शिव महापुराण के छठवे दिन राज्य सभा के उप सभापति श्री हरिवंश जी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मनोज पांडेय, बलिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु, पूर्व मंत्री नारद राय की उपस्थिति रही। सभी का स्वागत आयोजक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया।श्री हरिवंश ने अपना सम्बोधन भोजपुरी मे किया।
अपने सम्बोधन मे श्री हरिवंश जी ने कहा कि बलिया कई सांस्कृतिक, आध्यात्मिक संतो की कर्मस्थली रही है। यह धरती क्रांतिकारियों की भी जननी रही है।मंगल पांडेय चित्तू पांडेय राम दहीन ओझा आदि सैकड़ो क्रांतिकारियों की जन्मस्थली व कर्मस्थली रही है। यह वह धरती है जिसको देश की आजादी से पहले आजाद होने वाले तीन जनपदों मे शुमार होने का गौरव प्राप्त है।
श्री हरिवंश ने सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की जमकर तारीफ की। साथ ही बलिया मे शिव महापुराण की कथा आयोजित करने के लिये परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को धन्यवाद दिया। साथ ही परिवहन मंत्री के मामा और द्वाबा के पूर्व विधायक स्व मैनेजर सिंह से अपनी नजदीकियो का जिक्र करते हुए कहा कि दयाशंकर सिंह मैनेजर सिंह के भांजे है और इनकी माता जी और मैनेजर सिंह से हमारे पुराने पारिवारिक संबंध है।
कहा कि सरकार अपनी नीतियों से विकास कर सकती है लेकिन प्रदीप मिश्रा जैसे महान कथा वाचकों के प्रवचनो से समाज मे संस्कार और नैतिकता का प्रचार होता है। इनके प्रवचनों से व्यक्ति का संस्कार बदलता है जिससे समाज व परिवार का नैतिक विकास होता है। जब तक देश मे नैतिक जागरण नहीं होगा समाज व देश बहुत आगे नहीं बढ़ सकता है।
मंत्री मनोज पांडेय ने भी बलिया की क्रन्तिकारी धरती को नमन करते हुए कहा कि बागी बलिया के कमजोर से कमजोर व्यक्ति मे राष्ट्रभक्ति का जब जज्बा पैदा होता तो खून मे क्रांति दौड़ जाती है। ऐसी धरती को नमन करता हूं। साथ ही लाखों की तादात मे आयी हुई माताओं बहनो को भी प्रणाम करता हूं। कहा कि मैंने सुना है कि प्रदीप मिश्रा जी की जहां कथा होती है उसके चारो तरफ के दस दस गाँवों मे भगवान शिव का वास हो जाता है।





