बलिया एक्सप्रेस की खबर का असर : 28 दिन बाद डीएम के आदेश पर सीएमओ ने की कार्यवाही, डॉ वरुण ज्ञानेश्वर की जगह डॉ सिद्धि रंजन बने बेरुआरबारी के प्रभारी चिकित्साधिकारी
मधुसूदन सिंह
बलिया।। मई माह मे जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बेरुआरबारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ वरुण ज्ञानेश्वर की सम्बद्धता को समाप्त करते हुए मूल तैनाती स्थल पर भेजनें का आदेश दिया था। साथ ही अगर अन्य कर्मी भी कही सम्बद्ध है तो उसको भी मूल तैनाती स्थल पर भेजनें का भी आदेश दिये थे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कच्छप चाल ने इस आदेश को लागू करने मे 28 दिन लगा दिया। बलिया एक्सप्रेस ने जिलाधिकारी के आदेश के बाद डॉ वरुण ज्ञानेश्वर को न हटाने की सीएमओ कार्यालय की सुस्ती को 18 जून को प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
बलिया एक्सप्रेस द्वारा खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग व सीएमओ हरकत मे आये और जिलाधिकारी के आदेश का पालन करते हुए डॉ वरुण ज्ञानेश्वर को बेरुआरबारी से खेजूरी भेजनें का आदेश निर्गत कर दिये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपुरा के प्रभारी डॉ सिद्धि रंजन को सुखपुरा के साथ साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी का प्रभारी चिकित्साधिकारी बनाया गया है। बता दे कि डॉ वरुण ज्ञानेश्वर के व्यवहार को लेकर क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने उच्चाधिकारीयों से शिकायत करते हुए स्थानांतरण की मांग की थी।साथ ही कर्मचारियों ने भी सीएमओ ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया था।









