दिल्ली में होटल मे लगी आग, अबतक 20 यात्रियों के मरने की खबर, 6 कमरों की अनुमति, चला रहे थे 24 कमरों का होटल
बलिया मे भी एक ही रास्ते के सहारे चल रहे है होटल, बैंक और अस्पताल
मधुसूदन सिंह
नई दिल्ली।। दिल्ली के मालवीय नगर होटल व रेस्टोरेंट मे अग्निकांड (3 जून 2026) हुआ है। सूच्य हो कि दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में 'लेमन ग्रीन' नाम के एक रेस्टोरेंट और होटल में भीषण आग लग गई। आग ग्राउंड और बेसमेंट से शुरू होकर तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई, जिससे लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई है। बचाव दल ने लगभग 37 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू (बचाव) किया है।
पिछले माह भी हुआ था विवेक विहार मे अग्निकांड, हुई थी 9 लोगों की मौत
ऐसी ही दुःखद घटना विवेक विहार इमारत में आग (3 मई 2026) लग गयी थी। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक चार मंजिला आवासीय इमारत में तड़के भीषण आग लग गई थी । यह घटना शॉर्ट सर्किट या एसी में ब्लास्ट के कारण हुई बताई जाती है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी (जिसमें 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक बच्चा शामिल था)।इनके अलावा, मई के अंतिम सप्ताह में दिल्ली के महरौली (साकेत) इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिरने का भी हादसा हुआ था, जिसमें मलबे में दबने से 4 लोगों की जान चली गई थी।
इन व आउट के लिये एक ही रास्ता, बना काल
दिल्ली मे हुए इस दुःखद हादसे के लिये सबसे बड़ा कारण इन और आउट के लिये एक ही रास्ता बताया जा रहा है। बेसमेंट से लगी आग जब ऊपरी मंजिल तक पहुंची तब लोगों को नीचे उतरने का कोई दूसरा रास्ता ही नहीं था। ऐसे मे लोग जान बचाने के लिये टेरिस से कूदने को मजबूर हुए, जिससे उनको गंभीर चोटे लगी है।
इसके साथ ही यह भी बात सामने आयी थी इस होटल को फायर एनओसी भी नहीं मिली थी। साथ ही 6 कमरों की अनुमति थी और इसमें 24 कमरे बनाकर होटल चलाया जा रहा था। अब देखना है इतने लोगों की जान जाने के बाद सरकार क्या कदम उठाती है।
बलिया मे भी यही है हाल, एक ही रास्ते से चलते है होटल बैंक व अस्पताल
दिल्ली जैसा हादसा बलिया मे भी हो सकता है क्योंकि यहां चल रहे अधिकांश होटलों, बैंक व अस्पताल मे भी इन व आउट के लिये एक ही रास्ते है। अगर आग लग गयी तो यहां भी बड़ी संख्या मे जाने जा सकती है। देखना है कि बलिया जिला प्रशासन दिल्ली हादसे के बाद क्या सीख लेता है ?







