Breaking News

अज्ञात पुरुष शव का ग्राम प्रधान हल्दी के प्रतिनिधि के सहयोग से देवाश्रम द्वारा किया गया अंतिम संस्कार

 



 बलिया।। देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा सायंकाल में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार महावीर घाट श्मशान बलिया में  किया गया। इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण  सिंह द्वारा दी गई।

 

   बतया गया कि थाना फेफना जनपद बलिया  पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 309/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को   बाद पोस्टमार्टम अपराह्न  में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा   देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के   वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह  व जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह  की  संयुक्त अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर महावीर घाट श्मशान बलिया पहुंची जहाँ सायंकाल में  देवाश्रम   के अंतिम संस्कार दल बलिया के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह के द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। 

       अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च ग्राम पंचायत हल्दी जनपद बलिया के प्रधान प्रतिनिधि धनंजय कुंवर द्वारा सहर्ष वहन किया गया।पुलिस के अनुसार उक्त अज्ञात हिन्दू पुरष का शव फेफना थाना अंतर्गत एकौनी गांव में रेलेवे लाईन के समीप  प्राप्त हुआ था।

        उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर प्रसाद   सहित राजू  देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह  महामंत्री गणेश प्रसाद  भरत प्रसाद  संतोष पासवान    व  महाजन गुप्ता सहित प्रीतम राजभर सम्मिलित रहे।

    उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।