6 मई की रात मे हुई छेड़खानी व लूट : आज तक मुकदमा लिखाने के लिये दौड़ रहा है पीड़ित, फेफना क्रासिंग की है घटना
बलिया।। फेफना थाना के फेंफना गड़वार मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास आधा दर्जन बदमाशों ने अर्टीगा सवार लोगों के साथ छ मई को रात्रि दस बजे के करीब बदतमीजी किया। लेकिन पीड़ित के साथ पुलिस ने न्याय नहीं किया केवल दौडाती रही। सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक अपनी भाभी को लेकर अपने गांव जा रहा था।फेफना क्रासिंग पर गंगा कावेरी के लिए क्रासींग था।रात के करीब दस बज रहा था।इसी बीच बाईक सवार आधा दर्जन युवक गाड़ी को पीट कर खिड़की का शिशा निचे करवाए।इसके बाद उसके भाभी से बदतमीजी किए।साथ ही युवक का मोबाइल तोड़ने के साथ उसके पास रखा करीब दस हजार रुपए भी छिन लिए।इसकी सुचना फेंफना थाने पर पीड़ित ने दिया।
फेफना थानाध्यक्ष ने एक सीपाही के जिम्मे लगा दिया।दो दिन बाद जब पीड़ित उक्त सीपाही से मिला तो सीपाही द्वारा बताया गया की अभी उसमें कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। पीड़ित पुनः थानाध्यक्ष विश्व दीप सिंह से मिला ।थाना प्रभारी द्वारा उक्त सीपाही से बलिया जाकर यातायात कार्यालय की सीसीटीवी फूटेज चेक करने का निर्देश दिया गया। सिपाही द्वारा वहा पीड़ित को बुलाया गया लेकिन पुनः यह कहकर वापस कर दिया गया कि उस दिन सीसीटीवी काम नहीं कर रहा था।अब पीड़ित को समझ में नहीं आ रहा है कि वह किससे मिलकर न्याय का गुहार करें।एक तरफ सुबे के मुखीया अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन फेफना पुलिस उनके अभियान पर पानी फेर रहा है।उसका कहना है कि अब रात में चलने पर डर लग रहा है।







