Breaking News

मोदी का फट जायेगा कान, योगी के कान से निकलने लगेगा खून, अखिलेश के दिमाग़ मे दौड़ने लगेंगे कीड़े




बलिया।।माली विकास कल्याण सेवा समिति द्वारा महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती एक मैरिज हॉल में बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई।

 मुख्य अतिथि डॉक्टर एसके सैनी प्रदेश अध्यक्ष माली विकास कल्याण सेवा समिति, संस्थापक प्रमोद माली द्वारा महात्मा ज्योतिबा राव फुले वी सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर एसके सैनी ने कहा कि सरकार माली समाज के प्रति ध्यान नहीं दे रही है।कहा कि जिस तरह शिक्षा को शेरनी का दूध कहा जाता है, उसी तरह राजनीति किसी भी सड़े ताले को खोलने की चाभी है। कहा कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी माली समाज को राजनीतिक साझेदारी नही मिल पायी है। कहा कि मात्र 3 प्रतिशत वाला ब्राह्मण अपने इशारों पर सरकार चलाता है। यह कार्य वह अपनी बुद्धि व चतुराई के सहारे करने मे सफल होता है।



मोदी का फट जायेगा कान, योगी के कान से निकलने लगेगा खून, अखिलेश के दिमाग़ मे दौड़ने लगेंगे कीड़े 

डॉ सैनी ने कहा कि आज मै अपने समाज को जागृत करने आया हूं लेकिन जिस दिन राजनैतिक मंच पर माली समाज के हक हकूक की बातों को जोर से उठाने लगूंगा, मोदी का कान और कुर्सी फट जायेगा। योगी जी के कान से खून निकलने लगेगा और अखिलेश के दिमाग़ मे कीड़े दौड़ने लगेंगे।

बच्चों को शिक्षित करने के लिये किया जागरूक 

कहा कि माली समाज अपने बच्चों को पढ़ाने के प्रति उदासीन है। अपने हक को जानने लिये शिक्षित होना जरूर है।कहा कि कहा जाता है कि शिक्षा शेरनी का दूध होता है, जो जितना पीता है उतना दहाड़ता है।

बीजेपी एसपी और बसपा पर कसा तंज 

डॉ एसके सैनी ने माली समाज को राजनैतिक हिस्सेदारी नही देने के लिये जमकर कोसा। कहा कि आज संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाने की होड़ लगी है लेकिन उस महान महात्मा ज्योतिबा राव फुले और साबित्री बाई फुले की जयंती के प्रति उदासीनता है, जिन्होंने शिक्षा की अलख नही जलायी होती तो भीमराव अम्बेडकर संविधान ही नही लिख पाते।

कहा कि जब समाज मे महिलाओं और दलितों को पढ़ाई करने का अधिकार ही नही था, तब महात्मा फुले ने अपनी पत्नी ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर महिलाओं और दलितों को शिक्षा का अधिकार दिलाया। अगर ऐसा नही होता तो नही पढ़ने के कारण बाबा साहेब संविधान लिख पाते, न मोदी जी प्रधानमंत्री, न मुलायम सिंह अखिलेश यादव व बहन मायावती जी मुख्यमंत्री बन पाते।

कम संख्या पर जतायी नाराजगी 

डॉ सैनी ने जयंती समारोह मे कम संख्या होने पर नाराजगी जतायी, कहा कि हमें महात्मा ज्योतिबा राव फुले और साबित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर कम संख्या चिंता का विषय है। कहा कि आगामी कार्यक्रमों मे महिलाओं बच्चियों को जरूर लेकर आये जिससे वो अपने पूर्वजों के बारे मे जान सके।

डॉ सैनी ने संगठन के संस्थापक प्रमोद माली सभी आया साथियों को आभार व्यक्त किया मौके पर अध्यक्षता कर रहे हैं पूर्व प्रधान कन्हैया जी माली नवल जी माली धर्मात्मा जी माली प्रभु नाथ जी माली नथुनी माली विरेंद्र माली शिवजी माली आदिल उपस्थित है संचालन अखिलेश सैनी ने किया।