Breaking News

जलवा क़ायम : कक्षा दसवीं में रहा सनबीम स्कूल बलिया का शत प्रतिशत परिणाम

 




बलिया।। सनबीम स्कूल अगरसंडा में आज कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम निकलते ही खुशी की लहर दौड़ गई।विद्यालय की आस्था यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।  परिणाम के साथ ही विद्यालय ने  लगातार पांचवीं बार जिले में शीर्षता प्राप्त की है। इसके साथ ही आयुष्मान सिंह तथा अंशुमान चौबे  ने 97 के साथ द्वितीय,आकाश यादव, अनुराग यशस्वी,रुद्रांश पाण्डेय,स्वाति तिवारी ने 96.4 के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही स्वास्तिक राय 96,सुहाना गुप्ता 95 के साथ उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त किया।



इस परिणाम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों का विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बच्चों ने  शत प्रतिशत अंक प्राप्त किया।




विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह तथा प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के अथक परिश्रम और विद्यार्थियों की अनुशासित पढ़ाई का सुखद परिणाम है।