Breaking News

श्रमिकों का आंदोलन हुआ हिंसक, कंपनियों मे तोड़फोड़, आगजनी, फैलायी गयी अफवाह से बिगड़े हालात

 

 



नोएडा।।  वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आज प्रदर्शन हिंसक हो गया और कई औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं।


प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्रियों और वाहनों को निशाना बनाया, कई जगह गाड़ियों को तोड़ा और जलाया गया, हालात को देखते हुए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा।


सूत्रों के अनुसार प्रदर्शन में शामिल अधिकांश युवाओं की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है और भीड़ का कोई स्पष्ट नेतृत्व सामने नहीं आया




स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को शुरुआती तौर पर कठिनाई का सामना करना पड़ा, हालांकि दोपहर बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए “ऑपरेशन धरपकड़” शुरू किया



पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है और देर रात तक मुकदमे दर्ज करने की कार्रवाई जारी है

50 से अधिक सोशल साइट पर कार्यवाही तय 

UP के DGP राजीव कृष्ण का बयान – "50 से ज्यादा ऐसे बॉट हैंडल चिह्नित किए गए हैं, जो 24 घंटे पहले ही बनाए गए। ये हैंडल नोएडा के श्रमिकों से जुड़े मुद्दे पर अफवाह फैलाने और नैरेटिव गढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इन हैंडल की जांच UP–STF को दी गई है".